![]() |
| आलू और बैंगन की कलौंजी/भरवां रेसिपी- घर पर झटपट बनाए चटपटी एवं स्वादिष्ट रेसिपी |
आलू और बैंगन की कलौंजी/भरवां रेसिपी- घर पर झटपट बनाए चटपटी एवं स्वादिष्ट रेसिपी
सब्ज़ी खाकर मन ऊब जाता है, तब कुछ इस तरह से कलौंजी/
भरवां सब्ज़ी बना सकते हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है।
सामग्री:
- 4-5 आलू(छोटे आकार के)
- 4-5 बैंगन लंबे वाले.
- 1 चम्मच अमचूर
- 4-5 कली लहसुन (बारीक कुटी हुई)
- 1 चम्मच अजवाइन
- 1 चम्मच मैथी
- 1 चम्मच सौंफ
- नमक स्वादानुसार
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 4-5 हरी मिर्च (बारीक कुटी हुई)
बनाने की विधि:
सब्ज़ी तैयार करें
- सबसे पहले आलू को छीलकर उसमें ऊपर की तरफ से खोखला कर लेते हैं।
- बैंगन में बीच से चीरा लगा लेते हैं।
कलौंजी का मसाला तैयार करें
- एक पैन में अजवाइन, मैथी, सौंफ को धीमी आँच पर भूनकर पीस लेते हैं।
- मसाले में अमचूर, हरी मिर्च और लहसुन,नमक मिला लेते है
सब्ज़ी पकाएं
- मसाले को आलू और बैंगन में भर लेते हैं।
- कढ़ाई में तेल गरम करके आलू और बैंगन को एक- एक करके पका लेते हैं।
इसी तरह से भिंडी,करेला और परवल का भरवां/कलौंजी बना सकते हैं।
परोसने का तरीका:
इस कलौंजी को आप पूड़ी, पराठे और दाल चावल के साथ परोस सकते हैं।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

