चैत्र नवरात्रि का आज से आरंभ हो रहा है, ऐसे में हम आपके लिए
झटपट तैयार होने वाला व्रत का खाना लाए हैं जो बनाने में आसान
और खाने में उतना ही स्वादिष्ट है।
साबूदाने की कुरकुरी टिक्की-नवरात्रि स्पेशल व्रत का खाना
सामग्री:
- साबूदाने छोटे वाले
- उबले हुए आलू
- हरी मिर्च (बारीक कटी)
- हरा धनिया (बारीक कटी)
- सेंधा नमक
- तेल
- काली मिर्च
बनाने की विधि:
- सबसे पहले साबूदाने को बारीक पीस लेते हैं।
- अब बारीक पिसे साबूदाने में उबले हुए आलू, नमक, हरी मिर्च, हरी धनिया,काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला लेते हैं।
- मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाकर हाथों से हल्के दबाकर टिक्की का आकार दें।
- टिक्की को तेल में अच्छी तरह से कुरकुरा और सुनहरा होने तक डीप फ्राई या शैलो फ्राई करते हुए दोनों तरफ से सेक लेते हैं।
- साबूदाने की टिक्की को हरी धनिया और अमचूर की खट्टी-मीठी चटनी और दही के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।
टिप्स:
- साबुदाना ज़्यादा गीला न हो, वरना टिक्की टूट सकती है।
- तेल अच्छी तरह गरम होने के बाद ही टिक्की डालें ताकि वे कुरकुरी बनें।
- व्रत के दौरान सेंधा नमक का इस्तेमाल करें, सामान्य नमक न डालें।

.jpeg)