पाव भाजी रेसिपी | Pav Bhaji Recipe|घर पर बनाए स्ट्रीट स्टाइल स्वादिष्ट रेसिपी
सामग्री:
भाजी के लिए:
-
2 बड़े आलू (उबले और मैश किए हुए)
-
1 कप फूलगोभी (बारीक कटी हुई)
-
1/2 कप मटर
-
1 गाजर (कद्दूकस की हुई)
- 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 2 बड़े टमाटर (बारीक कटे हुए)
- 1 बड़ा प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 2 बड़े चम्मच मक्खन
- 1 छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 1 नींबू (रस निकाल लें)
- 2 बड़े चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- पानी
- चुटकीभर हींग
- तेल
पाव के लिए :
- पाव ब्रेड
- मक्खन
- पाव भाजी मसाला
बनाने की विधि:
भाजी बनाए
- एक कुकर में सभी सब्जियाँ, नमक और पानी डालकर उबालकर मैश कर लेते हैं।
- एक पैन में तेल गरम करके हींग डालकर उसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लेते हैं।
- अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।
- टमाटर डालकर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, गरम मसाला तेल छोड़ने तक भून लेते हैं।
- अब उबली हुई सब्ज़ी और पाव भाजी मसाला डालकर 15-20 मिनट पका लेते हैं।
- भाजी पकने के बाद ऊपर से धनिया और नीबू रस डालकर मिला लेते हैं।
पाव सेकने का तरीका
- तवे पर मक्खन गरम कर लेते हैं।
- थोड़ा पाव भाजी मसाला डालकर पाव को बीच से काटकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लेते हैं।
सर्व करने का तरीका:
- भाजी को एक बाउल में निकालें, ऊपर से मक्खन और हरी धनिया डालें। गरमा-गरम पाव के साथ परोसें।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आती है, तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें।

