टमाटर और चने की दाल की चटनी बनाने की आसान रेसिपी
सामग्री:
- 1-2 लाल टमाटर (मध्यम आकार में कटे)
- 4-5 कली लहसुन
- 4-5 हरी मिर्च
- 1 प्याज (मध्यम आकार में कटे)
- 2 चम्मच चने की दाल
- नमक स्वादानुसार
- 2 छोटे चम्मच तेल
- 4-5 पत्ते कढ़ी पत्ता
- 1 छोटे चम्मच राई
- आधा कप पानी
बनाने की विधि:
- एक पैन में तेल गरम करके उसमें हरी मिर्च, लहसुन, चने की दाल और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लेते हैं।
- अब टमाटर और नमक डालकर, टमाटर नरम होने तक पकाते हैं।
- ठंडा करके आधा कप पानी डालकर एक जार में बारीक पीस लेते हैं।
- चटनी को एक कटोरी में निकाल लेते हैं।
- अब एक चम्मच तेल में राई और कढ़ी पत्ता को चटका के चटनी के ऊपर डालकर अच्छे से मिक्स कर लेते हैं।
- इस चटनी को आप डोसा और इडली के साथ परोस सकते हैं, यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है।
नोट: यदि आप चाहे तो इसमें एक छोटा चम्मच शक्कर भी डाल सकते हैं, इससे स्वाद और बढ़ जाता है।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आती है तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

.jpeg)