घर पर बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट मिक्स नमकीन | Homemade Mix Namkeen Recipe in Hindi

Let's cook with jayantika
0

 

घर पर बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट मिक्स नमकीन | Homemade Mix Namkeen Recipe in Hindi
घर पर बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट मिक्स नमकीन

घर पर बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट मिक्स नमकीन | Homemade Mix Namkeen Recipe in Hindi

चाय के साथ अगर कुछ चटपटा और कुरकुरा मिल जाए तो मज़ा ही आ जाता है! आज हम बनाएंगे घर की बनी मिक्स नमकीन, जो मार्केट वाली नमकीन से कहीं ज़्यादा स्वादिष्ट और हेल्दी होती है। इस मिक्स नमकीन में मूंगफली, सेव, मक्के के पोहे और चिवड़ा का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जिसे आप चाय के साथ स्नैक के तौर पर या त्योहारों जैसे दिवाली या होली पर सर्व कर सकते हैं। एक बार बनाकर रख लो — हफ़्तों तक ताज़ा और कुरकुरी बनी रहती है!

सामग्री:

  • चना दाल- 250 ग्राम 

  • मसूर दाल (छिलके वाली)- 250 ग्राम 

  • पोहा- 500 ग्राम 

  • साबूदाना(तलने वाले)- 250 ग्राम 

  • मक्के का पोहा- 250 ग्राम 

  • मूंगफली - 250 ग्राम 

  • काला नमक- स्वादानुसार 

  • नमक- स्वादानुसार 

  • लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच 

  • चाट मसाला - 2 चम्मच 

  • अमचूर पाउडर- 1 चम्मच 

  • तेल - तलने के लिए 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले मसूर की दाल और चने की दाल को रात भर भिगोकर रख देते हैं।

  • भिगोई हुई दाल को छानकर एक कपड़े में  बांध कर पानी को सूखने के लिए रख देते हैं।

  • एक कढ़ाई में तेल गरम करके मसूर की दाल, चने की दाल, पोहा, साबूदाने, मूंगफली और  मक्के के पोहे को तल लेते हैं।

  • एक बर्तन में सभी सामग्री में नमक,लाल मिर्च, काला नमक, अमचूर पाउडर और चाट मसाला को मिला लेते हैं।

  • तैयार नमकीन को चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें: दीवाली स्पेशल गुझिया रेसिपी



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)