आम का अचार बनाने की विधि - घर पर आसानी से बनाएं
स्वादिष्ट आम का अचार
सामग्री:
- 2 किलोग्राम कच्चा आम (कैरी)
- 2 छोटे चम्मच हल्दी
- 150 ग्राम नमक
- 150 ग्राम पिसी राई (पीली सरसों)
- 25 ग्राम सौंफ
- 25 ग्राम अजवाइन
- 25 ग्राम मैथी
- 500 ग्राम सरसों का तेल
- ¼ छोटे चम्मच हींग
- 25 ग्राम लाल मिर्च
बनाने की विधि
1 . आम की तैयारी
- आम को अच्छी तरह से धोकर कपड़े से पोंछ लें।
- छोटे - छोटे टुकडों में काट के बीज अलग कर दें।
- आम को काटकर धूप में सूखा लेते हैं।
- आम सूखने के बाद उसमें नमक और हल्दी मिलाकर रात भर छोड़ देते हैं, जिससे आम का पानी निकल जाए तो उसे छानकर अलग कर दे।
2 . मसाला तैयार करें
- एक पैन में मैथी, सौंफ, अजवाइन, हींग को भून लेते हैं।
- इसे पीस लेते हैं।
- अब लाल मिर्च, और बाकी मसाले मिला लेते हैं।
3. अचार बनाए
- तैयार किए हुए मसाले और आम के टुकड़े मिला लेते हैं।
- अब इसमें तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाकर लेते हैं।
4. अचार धूप में सुझाए
- अचार को एक साफ एवं सूखे कांच के जार में भर लेते हैं।
- 4-5 दिन अचार को धूप में रखते हैं, और उसे बीच - बीच में मिला लेते हैं, जिससे मसाला अच्छी तरह से मिलाकर जाए।
- जब अचार का रंग गहरा और नरम हो जाए तब खाने के लिए तैयार हो जाएगा।
5. स्टोरेज और सर्विंग टिप्स:
✔ अचार को हमेशा सूखे और साफ चम्मच से निकालें।
✔ इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें ताकि यह लंबे समय तक चले।
✔ रोटी, पराठा, दाल-चावल या पूरी के साथ परोसें।
यहाँ क्लिक करें: सूरन का अचार रेसिपी

