झटपट सूरन/जमीकंद का अचार बनाने की रेसिपी|suran/jimikand (elephant foot yam) pickel recipe
सूरन, जिसे जमीकंद या ओल भी कहा जाता है, एक पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर सब्जी है। यह एक प्रकार की जड़ वाली सब्जी (Root Vegetable) है, जिसे भारत में कई रूपों में पकाया जाता है, जैसे कि सब्जी, चिप्स और अचार। इसे वैज्ञानिक भाषा में Amorphophallus paeoniifolius कहा जाता है
सूरन का अचार खाने में बहुत ही चटपटा और स्वादिष्ट होता है, और यह अचार घर पर आसानी से झटपट तैयार हो जाता है।
सामग्री
1 किलोग्राम सूरन/जमीकंद
1 किलोग्राम लहसुन
1 किलोग्राम अदरक
1 किलोग्राम हरी मिर्च
500 ग्राम नीबू
25 ग्राम अजवाइन
25 ग्राम सौंफ
500 ग्राम नमक
250 ग्राम सरसों का तेल
विधि
1. सबसे पहले सूरन को छीलकर, धोकर धूप में पानी सूखा लेते हैं।
2. अब लहसुन, अदरक को छील लेते हैं और मिर्ची का डंठल तोड़ लेते हैं।
3. अब सूरन, लहसुन, अदरक, मिर्ची को खल बट्टे में कूट कर बारीक कर लेते हैं।
4. सबको बारीक करने के बाद एक बर्तन में निकालकर उसमें सौंफ,अजवाइन, नमक, तेल मिलाकर नीबू निचोड़कर उसका रस मिला लेते हैं।
5. सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाकर एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके 1 - 2 दिन धूप में रख लेते हैं।
अब आप इस अचार को पूड़ी, पराठे के साथ खा सकते हैं। यह अचार कम समय में तैयार होने के साथ ही खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और चटपटा होता है।

%20pickel%20recipe_20250521_151825_0000.png)