अमचूर की चटनी एक खट्टी-मीठी और चटपटी चटनी होती है, जो
सूखे आम (अमचूर) के पाउडर से बनाई जाती है। यह उत्तर
भारतीय व्यंजनों में खासतौर पर पराठे, समोसे, कचौरी, दही भल्ले
और चाट के साथ परोसी जाती है। इसका स्वाद हल्का तीखा, खट्टा
और मीठा होता है, जो खाने का मज़ा दोगुना कर देता है।
सामग्री:
2 बड़े चम्मच अमचूर पाउडर
1/2 कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)/शक्कर
1/2 चम्मच सौंफ
1/2 चम्मच अजवाइन
1/2 चम्मच नमक
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच मैथी दाना
1 कप पानी
1 चम्मच तेल
विधि:
एक कढ़ाई में 1 चम्मच तेल गरम करके उसमें अजवाइन, मैथी,
सौंफ का छौंक लगाकर अमचूर को पानी में घोलकर उसमें नमक,
लाल मिर्च, शक्कर, गरम मसाला मिलाकर धीमी आँच पर गाढ़ा होने
तक पकाते हैं।
इसे समोसे, पकौड़े, दही भल्ले, आलू टिक्की, पराठे आदि के साथ
खाया जाता है।
चाट में स्वाद बढ़ाने के लिए इस चटनी को इमली की चटनी के साथ
मिलाया जाता है।
इसे रोटी या पूड़ी के साथ भी खाया जा सकता है।
इस चटनी को एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में 1 महीने तक
स्टोर किया जा सकता है।

