पोहे के पापड़- स्वादिष्ट, कुरकुरे एवं खस्ता रेसिपी

Let's cook with jayantika
0



 पोहा भारतीय रसोई में बहुत आम सामग्री है, जिसे नाश्ते और स्नैक्स के रूप में उपयोग किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी पोहा के पापड़ बनाए हैं? यह एक अनोखा और स्वादिष्ट स्नैक है, जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। यह पापड़ चाय के साथ या भोजन के साथ कुरकुरे स्वाद के लिए परोसे जा सकते हैं।

पोहा के पापड़ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1. पोहा

2. गरम पानी

3. 2 चम्मच पिसा हुआ जीरा

4. स्वादानुसार नमक 

5. 1/4 चम्मच खाने का सोडा

6. स्वादानुसार लाल/काली मिर्च 

7. तेल

पोहे के पापड़ बनाने की विधि

सबसे पहले पोहे को एक मिक्सी में बारीक पीस लेते हैं, उसे एक बर्तन में निकालकर  उसमें पिसा हुआ जीरा, आवश्यकतानुसार नमक, लाल/काली मिर्च, खाने का सोडा मिलाकर गरम पानी से उसे तब तक माड़ते (dough banate) हैं जब तक आटा मुलायम एवं लोचदार न हो जाए।

अब उसकी छोटी छोटी लोई बना लेते हैं, और थोड़ा-सा तेल लगाकर उसके पतले- पतले पापड़ बेल लेते हैं, और उसे धूप में सूखा लेते हैं।

पापड़ तलना और परोसना 

1.सूखे हुए पापड़ों को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें

2.जब खाने का मन हो, तो गरम तेल में कुरकुरा होने तक तल लें।

3.इन्हें चाय के साथ या खाने के साथ परोसें और स्वाद का आनंद लें!

 टिप्स

1. यदि पापड़ बेलने में फट रहे हों तो आटे को अच्छे  से मसलकर        उसकी चिकनी लोई बनाकर पापड़ बेलें।

2. आटा ज्यादा गीला नहीं होना चाहिए।

3. पोहा पानी सोखता है, इसलिए आटा लगाते समय उसमें पानी          धीरे-धीरे डालें।


निष्कर्ष 

घर पर बने पोहा के पापड़ स्वादिष्ट, हेल्दी और बिना किसी प्रिज़र्वेटिव के होते हैं। इन्हें बनाना भी आसान है और यह बाजार के महंगे पापड़ों की तुलना में अधिक हेल्दी विकल्प हैं। तो इस बार बाजार से पापड़ खरीदने की बजाय, घर पर स्वादिष्ट और कुरकुरे पोहा पापड़ बनाएं और अपने परिवार के साथ इसका आनंद लें!

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें, हमें फाॅलो करें एवं कमेंट में बताएं कि आपके पापड़ कैसे बने!


   यहां क्लिक करें: सूजी का पापड़ रेसिपी


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)