सूजी (रवे) के पापड़ रेसिपी- गरम चाय का कुरकुरा साथी

Let's cook with jayantika
0


 सूजी (रवे) के पापड़ रेसिपी- गरम चाय का कुरकुरा साथी

"घर पर बने सूजी (रवे) के कुरकुरे पापड़, चाय के साथ परोसने के लिए बिल्कुल परफेक्ट स्नैक"

गर्मियों का मौसम, ढलती हुई शाम और भूख का सितम! बच्चे हों या बड़े — सबका दिल करता है कुछ चटपटा, कुरकुरा और गरमा गरम खाने का। तो चलिए, आज बनाते हैं झटपट सूजी के कुरकुरे पापड़। गरमा गरम चाय के साथ जब ये खस्ता पापड़ खाओगे, तो हर कौर में उठेगा देसी स्वाद का मज़ा।

सामग्री:

  • सूजी (रवा)- 500 ग्राम 

  • नमक - स्वादानुसार 

  • काली मिर्च- 1 चम्मच 

  • लाल मिर्च- 1 चम्मच 

  • बेकिंग सोडा-  ¼ छोटा चम्मच 

  • पानी - आवश्यकतानुसार 

  • हरा धनिया - बारीक कटा

बनाने की विधि:

  • एक बड़े से बर्तन में सूजी में पानी मिलाकर उसका घोल बना लेते हैं।

  • अब इसमें नमक,काली मिर्च, लाल मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया,बेकिंग सोडा मिला लेते हैं।

  • अब इस घोल को गाढ़ा होने और पकने तक मध्यम आँच पर पका लेते हैं।

  • जब घोल पक कर गाढ़ा हो जाए तब उसे साफ प्लास्टिक पर चमचे की सहायता से गोल आकार में फैलाकर धूप में सुखा लेते हैं।

  • जब पापड़ सूख जाए तो उसे गरम तेल में सेक कर गरमा गरम चाय के साथ,कढ़ी के साथ या दाल- चावल के साथ खाए।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें

देखने के लिए यहां क्लिक करें:  पोहे का पापड़ रेसिपी


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)