घर पर बनाएं खट्टी कढ़ी – स्वाद और सेहत का संगम"

Let's cook with jayantika
0

 

घर पर बनाएं खट्टी कढ़ी – स्वाद और सेहत का संगम"

खट्टी कढ़ी रेसिपी, बेसन और दही से बनी पारंपरिक देसी कढ़ी, हरे धनिए से सजी हुई, स्वादिष्ट कढ़ी"


सामग्री:

✔ कढ़ी के लिए:

  • 1 कप दही (हल्का खट्टा)

  • 3 टेबलस्पून बेसन

  • 3 कप पानी

  • ½ टीस्पून हल्दी पाउडर

  • ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

  • स्वादानुसार नमक

✔ पकोड़े (अगर डालना चाहें तो):

  • ½ कप बेसन

  • ½ टीस्पून अजवाइन

  • ½ टीस्पून नमक

  • ज़रूरत के अनुसार पानी (गाढ़ा घोल बनाने के लिए)

  • तेल तलने के लिए

✔ तड़के के लिए:

  • 2 टेबलस्पून तेल

  • 1 टीस्पून मैथी दाना

  • 1 टीस्पून जीरा

  • सूखी लाल मिर्च

  • 10-12 कड़ी पत्ते

  • ½ टीस्पून हींग

  • ताज़ा धनिया पत्ती सजाने के लिए

बनाने की विधि:

1. कढ़ी का मिश्रण तैयार करें:

  • दही और बेसन को अच्छे से फेंट लें ताकि कोई गांठ न रहे।

  • इसमें पानी, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर मिलाएँ।

2. कढ़ी पकाएँ:

  • एक पैन में  तेल गरम करें, फिर मैथी, जीरा, सूखी मिर्च, कड़ी पत्ता, हींग डालें।

  • जब तड़का भुन जाए, तो इसमें दही-बेसन का घोल डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही न फटे।

  • धीमी आँच पर 20-25 मिनट तक पकाएँ, बीच-बीच में चलाते रहें।

  • जब कढ़ी पकने लगे तो उसमें स्वादानुसार नमक डालकर 10 मिनट तक पका लेते हैं।

3. पकोड़े बनाना (अगर डालना चाहें):

  • बेसन, जीरा, नमक और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएँ।

  • गरम तेल में छोटे-छोटे पकोड़े डालकर सुनहरा होने तक तल लें।

4. खट्टा स्वाद बढ़ाने के लिए:

  • तैयार कढ़ी में पकोड़े डालें

  • अधिक खट्टापन लाने के लिए ½ टीस्पून अमचूर पाउडर या 1 टीस्पून नींबू रस डालें।

  • 5 मिनट और पकाएँ, ऊपर से ताजा धनिया पत्ती डालें।

परोसने के लिए:

✔ गरमा-गरम भात (चावल) या जीरा राइस के साथ खाएँ।

स्वादिष्ट, खट्टी और मलाईदार कढ़ी तैयार है!


यदि आपको रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)