इंदौर की प्रसिद्ध पोहा रेसिपी- सुबह का स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता
कसम से… इंदौर का पोहा मतलब दिल का सच्चा प्यार! नाश्ते में कुछ और खाने का प्लान बनाओ, और ये अपनी प्लेट लेकर सामने आ जाता है। ऊपर से सेव की बारिश, नींबू की बूँदें, मूंगफली का क्रंच और हरी मिर्च का तड़का — उफ्फ्फ्फ… भूख लगे या ना लगे, बस प्लेट में पोहा देखो और दिल लट्टू हो जाए! तो चलो यार, आज दिल और पेट दोनों को खुश करते हैं — Let's Cook with Jayantika पे बनाते हैं वो भीनी-भीनी खुशबू वाला, झटपट बनने वाला इंदौरी पोहा!
सामग्री:
- मोटा पोहा- 2 कप
- मूंगफली- 2 बड़े चम्मच
- आलू मध्यम आकार- 1 बारीक कटा
- प्याज -1 बारीक कटा
- हरी मिर्च-2 बारीक कटी
- हरा धनिया - बारीक कटा
- टमाटर-1 बारीक कटा (वैकल्पिक)
- हरी मटर - ¼ कप
- नीबू का रस
- सरसों दाना (राई) - ½ छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हल्दी - ½ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
- सौंफ - ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
- शक्कर - ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
- सेव (बारीक)- सजाने के लिए
- तेल - 1 चम्मच
बनाने की विधि:
- सबसे पहले एक बर्तन में पोहे को धोकर उसका पानी निकाल देते हैं।
- अब गरम तेल में राई,सौंफ डालकर चटका लेते हैं।
- अब उसमें मूंगफली, हरी मिर्च, प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लेते हैं।
- अब आलू, मटर और हल्का सा नमक डालकर पका लेते हैं, फिर उसमें टमाटर डालकर मुलायम होने तक पकाते हैं।
- जब आलू- मटर पक जाए तो उसमें पोहा, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, शक्कर मिलाकर 5 मिनट ढंककर पका लेते हैं।
परोसने का तरीका:
- पोहे को एक प्लेट में निकालकर उसमें नीबू का रस, सेव, प्याज और धनिया मिलाकर गरम - गरम चाय के साथ परोस सकते हैं।
टिप्स:
- अगर इंदौर वाला असली स्वाद चाहिए, तो पोहा के ऊपर नारियल का बुरादा और फ्राई की हुई हरी मिर्च भी रखो… मज़ा दुगना!
यदि आपको रेसिपी पसंद आए तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
देखने के लिए यहां क्लिक करें:सूजी (रवा) चीला रेसिपी हिंदी

