रवे (सूजी)का चीला रेसिपी- घर पर झटपट बनाए सुबह का नाश्ता स्वादिष्ट और पौष्टिक

Let's cook with jayantika
0

 

रवे (सूजी) का चीला रेसिपी

रवे (सूजी) का चीला रेसिपी- घर पर झटपट बनाए सुबह का नाश्ता स्वादिष्ट और पौष्टिक 

सामग्री:

  • 1 कप - बारीक रवा (सूजी) 

  • 1- प्याज बारीक कटा

  • 4-5 - हरी मिर्च बारीक कटी

  • हरा धनिया बारीक कटा

  • नमक स्वादानुसार 

बनाने की विधि

  • सबसे पहले सूजी में पानी मिलाकर 15-20 मिनट तक फूलने के लिए रख देते हैं।

  • सूजी फूल जाए तब उसमें नमक, हरी मिर्च, धनिया, प्याज मिला लेते हैं।

  • बैटर न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए न ज्यादा पतला।

  • अब नाॅन स्टिक तवे को गरम करके तेल लगाकर चिकना कर लेते हैं।

  • बैटर को तवे पर पतला और गोल आकार में फैलाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लेते हैं।

  • चीला को धनिया की चटनी के साथ परोस सकते हैं।

टिप्स:

  • यदि सूजी बारीक न हो तो उसे मिक्सी में पीस कर बारीक कर लें।

  • इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियाँ भी मिला सकते हैं।
  • आप इसमें दही भी डाल सकते हैं।

रेसिपी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: मूंग दाल और पनीर का चीला रेसिपी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)