मूंग दाल और पनीर का चीला- घर पर बनाए बाजार जैसा स्वादिष्ट और पौष्टिक

Let's cook with jayantika
0

मूंग दाल और पनीर का चीला- घर पर बनाए बाजार जैसा स्वादिष्ट और पौष्टिक 

मूंग दाल और पनीर का चीला- घर पर बनाए बाजार जैसा स्वादिष्ट और पौष्टिक


सामग्री:

चीला बनाने के लिए:

  • 1 कप - मूंग दाल (छिलके वाली या बिना छिलके वाली)

  • 1 इंच टुकड़ा - अदरक

  • 2-3 - हरी मिर्च 

  • 4-5 कली - लहसुन (वैकल्पिक)

  • चुटकीभर हींग 

  • नमक स्वादानुसार 

  • तेल सेकने के लिए 

स्टफिंग के लिए:

  • 1 कप - पनीर कद्दूकस 

  • 1 - प्याज बारीक कटा (वैकल्पिक)

  • ½ कप - सेव नमकीन (वैकल्पिक)

  • 1-  लाल टमाटर बारीक कटे

  • 1 चम्मच - भुना जीरा पाउडर 

  • धनिया गार्निश के लिए 

बनाने की विधि:

बैटर बनाना:

  • दाल को रात भर के लिए भिगोकर रख देते हैं।

  • जब दाल फूल जाए तब उसमें अदरक, लहसुन, हींगऔर हरी मिर्च डालकर बारीक पीस लेते हैं। बैटर न ज्यादा पतला होना चाहिए, न ज्यादा गाढ़ा।

  • इस बैटर में नमक मिला लेते हैं।

  • अब एक नाॅन स्टिक तवे को गरम करके उस पर तेल लगाकर चिकना कर लेते हैं।

  • अब एक चम्मच बैटर लेकर उसे तवे पर पतला और गोल आकार में फैलाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लेते हैं।

  • जब चीला दोनो तरफ से सिक जाए तब एक तरफ पनीर, टमाटर और प्याज की स्टफिंग करके उसके ऊपर जीरा पाउडर, हरा धनिया और हल्का सा नमक बुरक (डालकर) मोड़कर कुछ देर सेक लेते हैं।

  • चीला को हरी चटनी, मीठी चटनी और दही के साथ परोसें।

  • यह चीला खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक है।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।


देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: अमचूर की खट्टी - मीठी चटनी रेसिपी  




Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)