ब्रेड रसमलाई रेसिपी- घर पर बनाए झटपट मुंह में घुलने वाली स्वादिष्ट मिठाई
सामग्री:
- 8-10 स्लाइस ब्रेड (गोल आकार में कटे)
- 1 लीटर दूध
- केसर
- ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- ½ कप मिल्क पाउडर
- शक्कर स्वादानुसार
- चुटकीभर हल्दी
- कटे हुए ड्रायफ्रूट्स – बादाम, पिस्ता
बनाने की विधि:
- एक पैन में दूध को उबाल लेते हैं।
- अब इसमें मिल्क पाउडर मिलाकर, केसर, हल्दी और शक्कर डालकर दूध को गाढ़ा होने तक पकाते हैं।
- जब दूध पक जाए तो उसमें इलायची पाउडर मिलाकर ठंडा होने के लिए रख देते हैं, चाहें तो 1–2 घंटे फ्रिज में ठंडा करें।
- ब्रेड को बीच में से गोल आकार में काट लेते हैं।
- अब ब्रेड को एक बाउल में रखकर उसके ऊपर दूधऔर ड्रायफ्रूट्स डालकर सर्व करें।
- यह मिठाई खाने में बहुत स्वादिष्ट और मुंह में आसानी से घुल जाती है।
टिप्स:
- हल्दी पाउडर डालने से रंग अच्छा हो जाता है।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

.jpeg)