भरवां शिमला मिर्च (आलू मसाला स्टफिंग के साथ) रेसिपी
भरवां शिमला मिर्च एक क्लासिक इंडियन डिश है जो खास मौके पर भी बनाई जाती है और रोज के खाने में भी चार चाँद लगा देती है। इसमें शिमला मिर्च को मसालेदार आलू की स्टफिंग के साथ भरकर धीमी आंच पर पकाया जाता है। स्वाद में जबरदस्त और दिखने में भी सुंदर।
सामग्री:
- 2-3 शिमला मिर्च
- 2-3 उबले आलू
- 1 छोटा चम्मच अमचूर
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
- चुटकीभर हींग
- 2 बड़े चम्मच तेल
- हरी मिर्च बारीक कटी
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि:
स्टफिंग बनाने क लिए:
- एक पैन में तेल गरम करके उसमें हींग और हरी मिर्च डालकर भून लेते हैं।
- उबले आलू मैश करके उसमें हल्दी, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च और अमचूर डालकर अच्छे से पका लेते हैं।
शिमला मिर्च पकाए:
- शिमला मिर्च को अच्छे से धोकर ऊपरी हिस्सा काटकर बीज निकाल लेते हैं।
- अब उसमें आलू का मसाला भर लेते हैं।
- एक पैन में तेल गरम करके शिमला मिर्च को पलट करके 10-15 मिनट तक सुनहरा होने तक पका लेते हैं।
- इसे आप दाल- चावल, पूड़ी और पराठे के साथ खा सकते हैं।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

