चने के दाल की पूड़ी की रेसिपी-घर पर बनाए खाने में बहुत ही स्वादिष्ट

Let's cook with jayantika
0


चना दाल की पूड़ी/पराठा- घर पर बनाए बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी


 ना दाल की पूड़ी - घर पर बनाए बहुत ही स्वादिष्ट  रेसिपी

सामग्री:

  • 250 ग्राम चना दाल

  • 2-3 सूखी लाल मिर्च 

  • चुटकीभर हींग 

  • 1 छोटा चम्मच जीरा

  • नमक स्वादानुसार 

  • तेल तलने के लिए 

  • गेंहू का आटा आवश्यकतानुसार 

  • 1 चम्मच हल्दी 

बनाने की विधि:

मसाला तैयार करना:

  • चने की दाल को 2-3 घंटे भिगोकर रख देते हैं।

  • जब दाल फूल जाए तो एक पैन में 1 चम्मच तेल में हींग, जीरा, और लाल मिर्च  को छौंक लेते हैं।

  • अब इसमें दाल,हल्दी,नमक डालकर दाल गलने और पूरा पानी सूखने तक पका लेते हैं।

  • अब पकी हुई दाल को हल्का ठंडा करके सिल बट्टे पर बारीक पीस लेते हैं।

पूड़ी बनाना

  • आटे को नरम गूँथ लेते हैं।

  • आटे की लोई बनाकर उसमें दाल के मसाले को भरकर बेल लेते हैं।

  • पूड़ी को पहले दोनों तरफ से हल्का सेक लेते हैं।

  • उसके बाद उसे गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लेते हैं।

  • इस गरम पूड़ी को आप आलू टमाटर की सब्ज़ी के साथ खा सकते है,यह खाने में बहुत नरम और स्वादिष्ट होती है।

टिप्स:

  • दाल को ज्यादा ठंडा नहीं करना है,उसे हल्का गरम रहते में ही बिना पानी के पीसना है। 

  • पूड़ी को तवे पर हल्का सेकने से वह तलते समय फटती नहीं है।

  • आप चाहे तो इसका पराठा भी बना सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आई तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)