वेज मंचूरियन रेसिपी-घर पर बनाए रेस्टोरेन्ट जैसी और स्वादिष्ट

Let's cook with jayantika
0

 


वेज मंचूरियन रेसिपी- घर पर बनाए स्ट्रीट स्टाइल और स्वादिष्ट मंचूरियन


रेस्टोरेंट स्टाइल वेज मंचूरियन रेसिपी | आसान स्टेप-बाय-स्टेप विधि हिंदी में

सामग्री:

मंचूरियन बाॅल्स के लिए

  • 1 कप- पत्तागोभी कद्दूकस 

  • 1½ कप - गाजर कद्दूकस 

  • 1 चम्मच- अदरक-लहसुन का पेस्ट 

  • 1 चम्मच- हरी मिर्च का पेस्ट 

  • 1 कप - मैदा

  • 1  कप- कॉर्नफ्लोर 

  • 1- शिमला मिर्च बारीक कटी

  • 1- प्याज बारीक कटी

  • नमक स्वादानुसार 

  • तेल तलने के लिए 

ग्रेवी बनाने के लिए 

  • 1- शिमला मिर्च बारीक कटी

  • 1- प्याज बारीक कटी

  • 1चम्मच- अदरक-लहसुन का पेस्ट 

  • 1 चम्मच- हरी मिर्च बारीक कटी

  • नमक स्वादानुसार 

  • 1 बड़ा चम्मच- सोया साॅस

  • 1 बड़ा चम्मच- रेड चिली साॅस

  • 1 बड़ा चम्मच- टमेटो कैचप

  • 1/2 छोटा चम्मच- सिरका

  • 1 चम्मच- कॉर्नफ्लोर 

बनाने की विधि:

मंचूरियन बाॅल्स बनाने की विधि:

  • एक बर्तन में पत्तागोभी, गाजर, अदरक-लहसुन पेस्ट,  हरी मिर्च, नमक,शिमला मिर्च, प्याज, कॉर्नफ्लोर, मैदा अच्छे से मिलाकर उसकी बाॅल्स बना लेते हैं।

  • एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें बाॅल्स को सुनहरा होने तक धीमी आँच पर तल लेते हैं।

ग्रेवी बनाने की विधि:

  • एक पैन में तेल गरम करके हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।

  • अब प्याज, शिमला मिर्च और नमक डालकर सुनहरा होने तक भून लेते हैं।

  • अब इसमें सभी साॅस और कॉर्नफ्लोर का घोल मिलाकर 10-15 मिनट तक पका लेते हैं।

  • ग्रेवी तैयार हो जाए तो उसमें मंचूरियन बाॅल्स डालकर 1-2 मिनट पका लेते हैं।

  • इसे आप जीरा राइस के साथ परोस सकते हैं।

टिप्स:

  • सब्ज़ियाँ बहुत बारीक कटी होनी चाहिए।

  • तेल गरम होना चाहिए नहीं तो बॉल्स टूट सकते हैं।

  • तेज़ आंच पर ही सॉस बनाएं ताकि स्वाद बना रहे।

नोट
  • ग्रेवी बनाने के लिए आप साॅस की जगह पर रेडीमेड वेज मंचूरियन मसाले का प्रयोग भी कर सकते हैं।
  • मसाले को पानी में घोलकर धीमी आँच पर 5-10 मिनट पका लेते हैं।





Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)