पालक पनीर की रेसिपी-घर पर बनाए रेस्टोरेंट जैसी स्वादिष्ट
सामग्री:
- 250 ग्राम पालक
- 200 ग्राम पनीर
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- चुटकीभर हींग
- 1 प्याज का पेस्ट
- हरी मिर्च बारीक कटी
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
- पालक को अच्छे से धोकर उबालकर ठंडा कर लेते हैं।
- अब पालक को बारीक पीस लेते हैं।
- पनीर को छोटे टुकड़ों में काटकर सुनहरा होने तक तलकर ठंडे पानी में भिगोकर कुछ देर बाद निचोड़कर निकाल लेते हैं, इससे पनीर का तेल निकल जाता है, यदि आप चाहे तो कच्चा पनीर भी प्रयोग कर सकते हैं।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करके हींग डालकर हरी मिर्च डालते हैं।
- प्याज का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।
- अब अदरक-लहसुन का पेस्ट भूनकर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, गरम मसाला और नमक डालकर तेल छोड़ने तक भून लेते हैं।
- अब इसमें पालक का पेस्ट, पनीर और थोड़ा सा पानी डालकर 15-20 मिनट पका लेते हैं।
- गरम- गरम पालक पनीर को जीरा राइस, रोटी, नान के साथ परोस सकते हैं।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

