![]() |
| अरबी के पत्ते की स्वादिष्ट सब्ज़ी रेसिपी |
अरबी के पत्ते की स्वादिष्ट सब्ज़ी रेसिपी- देसी स्टाइल में बनाने की आसान विधि|Arbi ke patte/ Taro Leaves ki sbji recipe
अरबी के पत्तों की सब्ज़ी शायद हर किसी के किचन में रोज़ न बने, लेकिन जिसने एक बार इसका असली स्वाद चख लिया, वो इसे बार-बार खाना चाहेगा। यह डिश ना सिर्फ़ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि सेहत के लिहाज़ से भी काफी फ़ायदेमंद है। गाँवों की रसोई से आई यह सब्ज़ी आजकल शहरों में भी लोकप्रिय हो रही है। अगर आप कुछ नया, देसी और सेहतमंद खाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए एकदम परफ़ेक्ट है।
सामग्री:
पकौड़ी के लिए:
- अरबी के पत्ते- 4-5
- बेसन- 1 कप
- अमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- हल्दी- ½ चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- गरम मसाला - 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
ग्रेवी के लिए:
- प्याज- 1 बारीक कटा
- लहसुन- 4-5 कली
- टमाटर- 1
- हल्दी- 1 चम्मच
- लाल मिर्च- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 1 चम्मच
- हींग- चुटकीभर
बनाने की विधि:
अरबी के पत्ते का रोल/ पकौड़ी तैयार करना:
- सबसे पहले अरबी के पत्ते धोकर साफ कर लेते हैं।
- एक बर्तन में बेसन, अमचूर, हल्दी, नमक, गरम मसाला, धनिया पाउडर और लाल मिर्च मिलाकर गाढ़ा सा घोल बना लेते हैं।
- अब अरबी के पत्ते को उल्टा करके बेसन के घोल को लगा लेते हैं, उसके ऊपर दूसरा पत्ता लगाकर उसके ऊपर भी बेसन का लेप लगा लेते हैं, इसी तरह सभी पत्ते लगाकर उसका रोल बना लेते हैं।
- अब एक बर्तन में पानी गरम करके उसके ऊपर छलनी रखकर तेल से ग्रीस करके रोल को रखकर भाप देकर पका लेते हैं।
- जब रोल पक जाए तो उसे छोटे- छोटे टुकड़ों में काटकर तवे पर तेल लगाकर दोनो तरफ से कुरकुरा सेक लेते हैं।
ग्रेवी बनाना:
- एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें हींग,लहसुन और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लेते हैं।
- इसके बाद उसमें टमाटर की प्यूरी, हल्दी, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और धनिया पाउडर मिलाकर तेल छोड़ने तक भून लेते हैं।
- जब मसाला भुन जाए तो उसमें अरबी के पत्ते की पकौड़ी और पानी डालकर 10-15 मिनट तक पका लेते हैं।
- गरमा गरम सब्ज़ी को चावल और रोटी के साथ परोस सकते हैं।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

