![]() |
| बैंगन की मसालेदार और स्वादिष्ट सब्ज़ी रेसिपी |
बैंगन की मसालेदार और स्वादिष्ट सब्ज़ी रेसिपी- स्वाद में लाजवाब, बनानाआसान|Brinjal/Baigan ki Masaledar sabji Recipe
अगर आप रोज़-रोज़ की दाल-रोटी से बोर हो गए हैं और खाने में कुछ चटपटा और मसालेदार चाहते हैं, तो एक बार ज़रूर ट्राई करें बैंगन की मसालेदार सब्ज़ी। यह स्वाद में जितनी ज़ायकेदार होती है, बनाने में उतनी ही आसान भी है। चाहे लंच हो या डिनर, रोटी या पराठे के साथ यह सब्ज़ी हर बार खाने का मज़ा दोगुना कर देती है। इस रेसिपी में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएँगे कि कैसे कम समय में घर पर ही ढाबा-स्टाइल बैंगन की मसालेदार सब्ज़ी बनाई जा सकती है।
अगर आप बैंगन के शौकीन हैं या कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है।
सामग्री:
- बैंगन- 250 ग्राम
- प्याज- 1 बारीक कटा
- टमाटर- 1 बारीक कटा
- हरी मिर्च- 1-2
- अदरक- 1 छोटा टुकड़ा बारीक कटा
- लहसुन- 4-5 बारीक कटी
- हल्दी- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च- 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 छोटे चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हींग- चुटकीभर
- तेल- 1 चम्मच
- हरा धनिया - गार्निश के लिए
बनाने की विधि:
- सबसे पहले बैंगन को छोटे टुकड़ों में काट लेते हैं।
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके हींग, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और प्याज डालकर भून लेते हैं।
- अब इसमें बैंगन, हल्दी, नमक, गरम मसाला, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालकर पका लेते हैं।
- जब बैंगन पक जाए तो उसमें टमाटर और हरा धनिया डालकर 5 मिनट तक पका लेते हैं।
- इस सब्ज़ी को चावल दाल, रोटी, पराठे और पूड़ी के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

