![]() |
| वेज मोमोज़ की रेसिपी |
वेज मोमोज़ की रेसिपी- घर पर बनाए आसानी से स्ट्रीट स्टाइल में|Street style Veg Momos Recipe
अगर आप भी मोमोज के शौकीन हैं और सोचते हैं कि बाज़ार जैसे टेस्टी वेज मोमोज घर पर नहीं बन सकते, तो अब ऐसा नहीं होगा! यह आसान और हेल्दी रेसिपी आपको सिखाएगी कि कैसे आप बिना किसी खास मशीन या महंगे इंग्रीडिएंट्स के घर पर ही स्ट्रीट स्टाइल वेज मोमोज तैयार कर सकते हैं। चाहे स्नैक्स टाइम हो या पार्टी, ये मोमोज सबको पसंद आएंगे।
सामग्री:
आटा गूँथने के लिए:
- मैदा- 2 कप
- नमक- ½ चम्मच
- तेल - 1 चम्मच
- पानी - आटा गूँथने के लिए
स्टफिंग के लिए:
- पत्तागोभी- 1 कप बारीक कटा
- गाजर- ½ कप
- शिमला मिर्च- ½ कप
- अदरक -1 टुकड़ा कद्दूकस किया
- लहसुन - 4-5 कली बारीक कटी
- हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी
- तेल- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
बनाने की विधि:
आटा गूँथना:
- एक बर्तन में मैदा, नमक और तेल अच्छे से मिला लेते हैं।
- अब इसमें धीरे - धीरे पानी मिलाते हुए आटा गूँथ लेते हैं।
- अब आटे को ढंककर 15-20 मिनट के लिए रख देते हैं।
स्टफिंग तैयार करना:
- एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च भून लेते हैं।
- अब इसमें पत्तागोभी, गाजर और शिमला मिर्च को डालकर मिला लेते हैं।
- इसके बाद इसमें नमक डालकर पानी सूखने तक पका लेते हैं।
- अब तैयार स्टफिंग को ठंडा कर लेते हैं।
मोमोज़ बनाना:
- आटे की छोटी - छोटी लोई काटकर पतली पूड़ी बेल लेते हैं।
- अब इसमें 1 चम्मच स्टफिंग डालकर चारों तरफ से अपने पसंद के आकार में बंद कर लेते हैं।
- अब स्टीमर में पानी गरम करके मोमोज़ को ढक कर 15-20 मिनट तक पकने देते हैं।
- यदि फ्राई मोमोज खाना पसंद हो तो स्टीम मोमोज को गरम तेल में क्रिस्पी और सुनहरा होने तक तल लेते हैं।
- गरम गरम मोमोज़ को लाल चटनी और मेयोनीज के साथ परोस सकते हैं।
टिप्स:
- यदि आपके पास स्टीमर न हो तो किसी बड़े बर्तन में पानी गरम करके उसके ऊपर चलनी रखकर तेल से ग्रीस करके मोमोज रखकर ढक कर पका सकते हैं।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

