![]() |
| चटपटी भेलपुरी रेसिपी |
चटपटी भेलपुरी रेसिपी- स्ट्रीट स्टाइल में|Street style Bhelpuri Recipe
अगर आप मुंबई की गलियों का स्वाद घर पर लेना चाहते हैं, तो भेलपुरी आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। यह एक चटपटी, मसालेदार और कुरकुरी स्ट्रीट फूड रेसिपी है जिसे बच्चे हों या बड़े – सभी बड़े चाव से खाते हैं। मुरमुरे, हरी चटनी, मीठी चटनी और ताज़ी सब्ज़ियों के कॉम्बिनेशन से बनने वाली भेलपुरी मिनटों में तैयार हो जाती है और इसका स्वाद लाजवाब होता है। इस रेसिपी में हम आपको बताएंगे कैसे आप घर पर ही स्ट्रीट स्टाइल भेलपुरी झटपट बना सकते हैं, वो भी बिना झंझट के।
सामग्री:
- मुरमुरे - 2 कप
- उबले आलू- 1
- प्याज- 1 बारीक कटी
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
- टमाटर- 1 बारीक कटी
- हरी धनिया की चटनी- स्वादानुसार
- अमचूर/इमली की मीठी चटनी- स्वादानुसार
- नमक- स्वादानुसार
- काला नमक- स्वादानुसार
- भुना जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
- बारीक सेव नमकीन - आवश्यकतानुसार
- मूंगफली - ½ कप
- तेल -1 चम्मच
- नीबू -1
बनाने की विधि:
- सबसे पहले एक पैन को गरम करके उसमें मूंगफली को भून लेते हैं।
- अब पैन में तेल गरम करके मुरमुरे को सेक लेते हैं।
- अब एक बर्तन में मुरमुरे, उबले आलू,प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, हरी चटनी, अमचूर की मीठी चटनी, नमक,भुना जीरा पाउडर, काला नमक, बारीक सेव नमकीन,नीबू का रस,मूंगफली सब डालकर अच्छी तरह से मिला लेते हैं।
- तैयार भेलपुरी को प्लेट में निकालकर सर्व कर सकते हैं।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

