![]() |
| मोमोज की चटपटी और तीखी चटनी की रेसिपी |
मोमोज की चटपटी और तीखी चटनी की रेसिपी- घर पर बनाने की आसान विधि|Spicy Momos Chutney Recipe
अगर आप मोमोज खाने के शौकीन हैं, तो मोमोज की तीखी लाल चटनी के बिना इसका स्वाद अधूरा लगता है। यह चटनी टमाटर, लहसुन और लाल मिर्च से बनी होती है जो मोमोज को देती है एक दमदार और चटपटा स्वाद। इस आसान रेसिपी से आप घर पर ही बाजार जैसी मसालेदार मोमो चटनी बना सकते हैं।
यह चटनी न सिर्फ वेज और नॉन-वेज मोमोज के साथ बेहतरीन लगती है, बल्कि इसे आप फ्राई राइस, पराठा या स्नैक्स के साथ भी सर्व कर सकते हैं। चलिए जानें कैसे बनाएं घर पर मोमोज के लिए परफेक्ट चटनी — वो भी सिर्फ कुछ मिनटों में!
सामग्री:
- लाल टमाटर - 2-3
- लाल सूखी मिर्च- 2-3
- लहसुन- 7-8 कली
- अदरक - 1 टुकड़ा
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - 1 चम्मच
बनाने की विधि:
- सबसे पहले टमाटर और लाल मिर्च को गरम पानी में पकने तक उबाल लेते हैं।
- अब टमाटर का छिलका हटा लेते हैं।
- टमाटर और लाल मिर्च को पीस लेते हैं।
- एक पैन में तेल गरम करके उसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट बना कर भुन लेते हैं।
- अब टमाटर और मिर्ची का पेस्ट और नमक मिलाकर पका लेते हैं।
- इस चटनी को आप मोमोज, पराठे के साथ परोस सकते हैं।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

