स्वादिष्ट और पारंपरिक सांभर रेसिपी- आसान विधि

Let's cook with jayantika
0


स्वादिष्ट और पारंपरिक दक्षिण भारतीय सांभर रेसिपी- आसान विधि|Traditional South Indian Sambhar Recipe
स्वादिष्ट और पारंपरिक दक्षिण भारतीय सांभर रेसिपी 

स्वादिष्ट और पारंपरिक दक्षिण भारतीय सांभर रेसिपी- आसान विधि|Traditional South Indian Sambhar Recipe

अगर आप भी साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं, तो सांभर का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना लाज़मी है। सांभर एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय डिश है जो अरहर की दाल और ताज़ी सब्ज़ियों से तैयार की जाती है। इसे इडली, डोसा, वड़ा या चावल के साथ परोसा जाता है। इस हेल्दी और स्वाद से भरपूर डिश में मसालों का ऐसा मेल होता है जो हर किसी का दिल जीत लेता है।

इस रेसिपी में हम आपको बताएंगे कि घर पर आसानी से रेस्टोरेंट स्टाइल सांभर कैसे बनाएं। आइए सीखते हैं आसान और झटपट बनने वाली सांभर रेसिपी।

सामग्री: 

दाल के लिए:

  • अरहर (तुअर)/ चना दाल - 1 कटोरी

  • लौकी - ½ कप कटी हुई 

  • गाजर - ¼ कप कटी हुई 

  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ 

  • लहसुन - 5-6 कली बारीक कटी

  • टमाटर- 2-3 कटे हुए 

  • नमक -  स्वादानुसार 

  • हल्दी- 1 चम्मच 

  • लाल मिर्च- 1 छोटा चम्मच 

  • सांभर मसाला -1 चम्मच 

  • गरम मसाला - 1 चम्मच 

  • इमली - 1-2

  • हरा धनिया - गार्निश के लिए 

  • तेल - 1 चम्मच 

  • पानी - आवश्यकतानुसार 

तड़के के लिए:

  • राई -1 छोटा चम्मच 

  • हींग- चुटकीभर 

  • जीरा - 1 छोटा चम्मच

  • सूखी लाल मिर्च- 1-2

  • करी पत्ता- 4-5

  • तेल - 1 चम्मच 

बनाने की विधि:

दाल के लिए:

  • सबसे पहले सब्ज़ी को काटकर धो लेते हैं।

  •  इमली को कुछ देर भिगोकर उसका पल्प निकालकर छान लेते हैं।

  • अब एक कुकर में तेल गरम करके उसमें लहसुन और प्याज को भून लेते हैं।

  • अब इसमें कटी हुई सब्ज़ी, नमक, हल्दी, सांभर मसाला और लाल मिर्च मिलाकर कुछ देर भून लेते हैं।

  • जब सब्ज़ी भुन जाए तो इसमें दाल, इमली का पल्प और पानी मिलाकर 3-4 सीटी आने तक पका लेते हैं।

तड़के के लिए:

  • एक पैन में तेल गरम करके हींग, जीरा, राई, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर चटका लेते हैं।

  • इस तड़के में दाल मिलाकर 5 मिनट पका लेते हैं।

  • ऊपर से हरे धनिया  से गार्निश कर लेते हैं।

  • सांभर को आप चावल, इडली, डोसा और वड़ा के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं। 

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें: मसाला डोसा रेसिपी



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)