क्रिस्पी मसाला डोसा रेसिपी-होटल जैसा स्वाद घर की रसोई में

Let's cook with jayantika
0


तवे पर तैयार होता हुआ घर का बना कुरकुरा मसाला डोसा, आलू की मसालेदार स्टफिंग के साथ
स्वाद से भरपूर मसाला डोसा, अब घर पर बनाएं होटल जैसा स्वाद

क्रिस्पी मसाला डोसा रेसिपी-होटल जैसा स्वाद घर की रसोई में|crispy Masala Dosa Recipe|

अगर आप भी होटल जैसे क्रिस्पी और स्वादिष्ट मसाला डोसे का मज़ा घर बैठे लेना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए है। दक्षिण भारत की इस खास डिश को अब आप बिना झंझट, सिंपल स्टेप्स में अपने किचन में बना सकते हैं। दाल-चावल से बने बैटर और मसालेदार आलू की फिलिंग से भरपूर मसाला डोसा हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।

सामग्री:

बैटर के लिए:

  • चावल - 2 कप

  • उड़द दाल - ½ कप

  • बेकिंग सोडा - ¼ चम्मच 

  • नमक - स्वादानुसार 

  • पानी - आवश्यकतानुसार 

भरावन के लिए:

  • उबले आलू - 3

  • प्याज बारीक कटी - 1

  • हरी मिर्च बारीक कटी - 2

  • हींग- चुटकीभर 

  • राई - 1 चम्मच 

  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच 

  • नमक - स्वादानुसार 

  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 

  • अमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच 

  • तेल -1 चम्मच 

  • हरा धनिया बारीक कटा - गार्निश के लिए 

बनाने की विधि:

बैटर बनाना:

  • चावल और उड़द की दाल को रातभर भिगोकर रखते हैं।

  • जब चावल और उड़द की दाल फूल जाए तो उसे पानी डालकर बारीक पीस लेते हैं।

  • बैटर में बेकिंग सोडा मिलाकर 8-10 घंटे खमीर (फर्मेंट) उठने के लिए ढंककर रख देते हैं।

  • बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला।

भरावन बनाना:

  • उबले हुए आलू को मैश कर लेते हैं।

  • एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें हींग और राई डाल देते हैं।

  • अब उसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर भून लेते हैं।

  • अब आलू डालकर हल्दी, नमक, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से भून लेते हैं।

  • ऊपर से हरा धनिया मिला देते हैं।

डोसा बनाना:

  • बैटर जब फूल जाए तब उसमें नमक मिला लेते हैं।

  • अब तवे पर तेल से ग्रीस करके उस पर बैटर को गोल आकार में फैलाकर क्रिस्पी होने तक मध्यम आँच पर सेक लेते हैं।

  • अब डोसे के बीच में आलू का मसाला भरकर मोड़ लेते हैं।

  • आप डोसे को सांभर, नारियल की चटनी और टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।

पोषण मूल्य (Nutritional Value – प्रति एक डोसे के अनुसार): 

  • कैलोरी –200 kcal

  • प्रोटीन 5–7 g

  • कार्बोहाइड्रेट 30–35g

  • फैट 5–6 g

  • फाइबर 2–3 g

  • आयरन 1.5 mg

  • कैल्शियम 20–30 mg

नोट: यह मात्रा सामग्री और सर्विंग साइज़ पर निर्भर करती है।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां क्लिक करें - सांभर की रेसिपी


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)