साउथ इंडियन स्वाद घर पर – बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी सांभर!"

Let's cook with jayantika
0

 

इडली और चावल के साथ गरमागरम सांभर
हेल्दी और मसालेदार साउथ इंडियन सांभर – अब घर पर!

साउथ इंडियन स्वाद घर पर – बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी सांभर

सांभर एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजन है जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि पौष्टिकता से भी भरपूर होता है। इसे चावल, इडली, डोसा या वड़ा के साथ खाया जाता है। इसमें ढेर सारी सब्जियाँ, तुअर दाल और मसालों का तड़का मिलकर इसे एक सम्पूर्ण व्यंजन बना देते हैं। आइए बनाते हैं घर पर रेस्टोरेंट जैसा सांभर।

सामग्री:

  • तुअर दाल/ चना दाल - ½ कप

  • लौकी/कद्दू-  ½ कप कटी हुई 

  • टमाटर - 1

  • प्याज - 1

  • लहसुन- 4-5

  • इमली - पानी में भिगोकर गूदा निकाल हुआ

  • नमक- स्वादानुसार 

  • सांभर मसाला - 1½ चम्मच 

  • हल्दी-1 छोटा चम्मच 

  • पानी - आवश्यकतानुसार 

तड़के के लिए:

  • राई - 1 छोटा चम्मच 

  • जीरा - 1 छोटा चम्मच 

  • सूखी लाल मिर्च- 1

  • करी पत्ता- 4-5

  • हींग- चुटकीभर 

  • तेल -1 चम्मच 

  • हरा धनिया बारीक कटा- गार्निश के लिए 

बनाने की विधि:

  • एक कुकर में चना दाल, नमक, हल्दी, पानी, पयाज,लहसुन, टमाटर और सब्जियां मिलाकर 4 -5 सीटी आने तक पका लेते हैं।

  • अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें हींग,सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता, राई, जीरा डालकर देते हैं।

  •  अब इसमें पक हुई दाल,इमली का गूदा, और सांभर मसाला मिलाकर 4-5 मिनट पका लेते हैं। ऊपर से हरा धनिया डालकर देते हैं।

  • सांभर को आप इडली, डोसा, वड़ा और चावल के साथ परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां क्लिक करें: इडली रेसिपी हिंदी में

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)