![]() |
| बिना झंझट बनाए दही बड़े चाट – बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके फेवरेट! |
दही वड़ा चाट रेसिपी- घर पर बनाए एकदम नरम और स्वादिष्ट
दही बड़े, या दही वड़ा, भारतीय स्ट्रीट फूड का एक क्लासिक नाश्ता है: अंदर से नरम उड़ गए उरद दल के वड़े, ऊपर से ठंडा दही, मीठी इमली-चीनी की चटनी और तीखा हरी चटनी का टच। त्योहार हो या शाम का नाश्ता, दही बड़े सबका मन मोह लेते हैं। यह रेसिपी बिल्कुल आसान है और बिना किसी खास उपकरण के घर पर भी झटपट बन जाती है।
सामग्री:
वड़े के लिए:
- उड़द/मूंग दाल धुली - 1 कप
- बेकिंग सोडा- ¼ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - तलने के लिए
टाॅपिंग के लिए:
- ठंडा दही- 2 कप ( फेंटा हुआ)
- शक्कर- स्वादानुसार (वैकल्पिक)
- नमक- स्वादानुसार
- काला नमक - स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- मीठी सोंठ की चटनी - 1 चम्मच
- हरी धनिया की चटनी - 1 चम्मच
- बारीक सेव
बनाने की विधि:
- उड़द दाल को रातभर भिगोकर रखते हैं।
- दाल को बारीक पीस लेते हैं।
- अब दाल को अच्छे से फेंट लेते हैं, जिससे दाल हल्की और फूल जाए। आप चाहें तो इसमें बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं।
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके दाल की छोटी-छोटी पकौड़ी तोड़कर सुनहरा होने तक तल लेते हैं।
- एक बर्तन में पानी में नमक घोलकर उसमें गरम - गरम पकौड़ी डुबा देते हैं, जिससे पकौड़ी का तेल निकल जाता है।
- एक बर्तन में फेंटी हुई दही लेकर उसमें नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर वड़े डुबा देते हैं।
- अब एक प्लेट में दही वड़े निकालकर ऊपर से मीठी चटनी, हरी चटनी, बारीक सेव डालकर परोसें।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

