क्रिस्पी मूंग दाल कचौरी – बाजार से भी ज़्यादा टेस्टी और खस्ता घर पर बनाएं"

Let's cook with jayantika
0


गरमा गरम मूंग दाल कचौरी, हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ परोसी गई
बाज़ार जैसी मूंग दाल कचौरी – अब अपने किचन में!

क्रिस्पी मूंग दाल कचौरी रेसिपी– बाजार से भी ज़्यादा टेस्टी और खस्ता घर पर बनाएं

मूंग दाल की कचौरी एक परंपरागत और लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है जिसे खासतौर पर त्योहारों, मेहमानों के आने या खास मौके पर बनाया जाता है। इसका खस्ता (क्रिस्पी) स्वाद और तीखी चटनी के साथ इसका कॉम्बिनेशन हर किसी का दिल जीत लेता है। आज मैं आपको बता रही हूँ एकदम आसान और कुरकुरी मूंग दाल कचौरी रेसिपी – वो भी बिलकुल बाज़ार जैसी!

सामग्री:

कचौरी का आटा:

  • मैदा - 2 कप

  • नमक - ½ चम्मच 

  • घी/तेल - आवश्यकतानुसार मोयन के लिए 

  • पानी - आटा गूँथने के लिए 

भरावन के लिए:

  • धुली मूंग दाल - 1 कप

  • नमक - स्वादानुसार 

  • हींग- चुटकीभर 

  • सौंफ - 1 चम्मच 

  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 

  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच 

  • लाल मिर्च- 1 छोटा चम्मच 

  • तेल - 1 चम्मच (भूनने के लिए)

  • हरा धनिया बारीक कटा - 1 चम्मच 

  • तेल - तलने के लिए 

बनाने की विधि:

आटा तैयार करना:

  • मैदे में नमक और तेल मिलाकर पानी डालकर नरम आटा गूँथ लेते हैं।

  • आटे को 15 मिनट ढंककर रख देते हैं।

भरावन तैयार करना:

  • मूंग दाल को रातभर भिगोकर रखते हैं।

  • भिगोई हुई दाल को दरदरा पीस लेते हैं।

  • एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें हींग और सौंफ डालते हैं।

  • अब पिसी हुई दाल को डालते हैं।

  • उसमें नमक और सभी मसाले डालकर अच्छे से दाल पकने तक भून लेते हैं।

  • अब उसमें हरा धनिया मिला देते हैं।

कचौरी बनाना:

  • आटे की छोटी लोई काट लेते हैं।

  • उसमें तैयार दाल का मसाला भरकर बेल लेते हैं।

  • एक कढ़ाई में तेल गरम करके धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लेते हैं।

  • कचौरी को आप आलू की सब्ज़ी, हरी धनिया की चटनी और अमचूर की चटनी के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां क्लिक करें-अमचूर की खट्टी-मीठी चटनी रेसिपी



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)