स्पंजी और हेल्दी ढोकला – घर पर बनाएं पारंपरिक गुजराती स्टाइल में

Let's cook with jayantika
0


स्पंजी गुजराती ढोकला तड़के और धनिया-नारियल से सजाया गया"
स्पंजी और हेल्दी ढोकला – घर पर बनाएं पारंपरिक गुजराती स्टाइल में"

स्पंजी और हेल्दी ढोकला – घर पर बनाएं पारंपरिक गुजराती स्टाइल में

ढोकला एक हल्का, फूली-फूली और बेहद स्वादिष्ट गुजराती नाश्ता है जिसे न सिर्फ गुजरात बल्कि पूरे भारत में पसंद किया जाता है। ये स्टीम से पकाया जाता है, इसलिए ये ऑयल फ्री और हेल्दी भी है। आज मैं आपके साथ शेयर कर रही हूँ एक आसान और झटपट बनने वाली इंस्टेंट बेसन ढोकला रेसिपी।

सामग्री:

ढोकले के लिए:

  • बेसन - 1 कप

  • सूजी - ½ कप

  • नमक - स्वादानुसार 

  • हल्दी- ½ छोटा चम्मच 

  • नीबू का रस - 1 चम्मच 

  • ईनो - 1 पैकेट

  • पानी - आवश्यकतानुसार 

तड़के के लिए:

  • तेल - 1 चम्मच 

  • शक्कर- 1 चम्मच 

  • राई - 1 चम्मच 

  • करी पत्ता- 5-6 पत्ती 

  • नीबू रस- 1 चम्मच 

  • हरा धनिया - गार्निश के लिए 

  • हरी मिर्च - 1-2

बनाने की विधि:

बैटर बनाना:

  • एक बर्तन में बेसन, सूजी, हल्दी, नमक मिलाकर आवश्यकतानुसार पानी डालकर बैटर बना लेते हैं।

  • बैटर को 15-20 मिनट फूलने के लिए ढक कर रख देते हैं।

इनो मिलाना

  • अब नींबू का रस और इनो डालकर फटाफट मिलाएं। बैटर फुल जाएगा।

 स्टीम करना

  • ग्रीस किए हुए थाली/मोल्ड में बैटर डालें और स्टीमर में 15-20 मिनट स्टीम करें। चाकू डालकर चेक करें – साफ निकले तो तैयार है।

 तड़का लगाना

  • एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें राई, करी पत्ते, हरी मिर्च डालें। फिर पानी, नींबू रस और चीनी डालें। ये तड़का तैयार ढोकले पर डालें।

 सजावट

  • ऊपर से हरा धनिया और नारियल डालें। काटकर चाय के साथ सर्व करें।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।







Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)