झटपट बनाएं सॉफ्ट और फूली हुई रवा इडली – बिना फर्मेंटेशन के

Let's cook with jayantika
0



Soft and fluffy suji (rava) idli served hot with coconut and tomato chutney on a white plate – easy Indian breakfast recipe without fermentation.
गर्मागरम, हल्की और स्वाद से भरपूर – सूजी की इडली टमाटर की चटनी के साथ तैयार।"

झटपट बनाएं सॉफ्ट और फूली हुई रवा इडली – बिना फर्मेंटेशन के

सूजी/रवा की इडली एक हल्की-फुल्की और सेहतमंद साउथ इंडियन रेसिपी है जिसे बिना फर्मेंटेशन के तुरंत बनाया जा सकता है। यह नाश्ते, टिफिन या हल्के खाने के लिए एकदम परफेक्ट विकल्प है। दही और ईनो से बनी यह इडली नर्म, स्पंजी और स्वाद में लाजवाब होती है। आप इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।

सामग्री:

  • रवा (बारीक) - 1 कप

  • नमक - स्वादानुसार 

  • दही - ½ कप

  • ईनो फ्रूट सॉल्ट – 1 छोटा चम्मच (या बेकिंग सोडा – 1/2 छोटा चम्मच

  • तेल – 1 बड़ा चम्मच (इडली सांचे में लगाने के लिए और तड़के के लिए)

  • पानी - आवश्यकतानुसार 

तड़के के लिए: वैकल्पिक 

  • राई - 1 छोटा चम्मच 

  • करी पत्ता - 4-5 पत्ती 

  • हरी मिर्च- 1-2

बनाने की विधि:

बैटर तैयार करना:

  • सबसे पहले रवा में दही मिलाते हैं।

  • अब आवश्यकतानुसार पानी डालकर बैटर तैयार करते हैं और इसे 30 मिनट फूलने के लिए ढक कर रख देते हैं।

  • बैटर फूलने के बाद ज्यादा गाढ़ा लगे तो उसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाते हैं।

  • बैटर न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए न ज्यादा पतला।

तड़का लगाना:वैकल्पिक 

  • एक छोटे पैन में एक चम्मच तेल गरम करके हरी मिर्च, करी पत्ता और राई डालें इसे बैटर में मिला लें।

इडली बनाना:

  • इडली के बर्तन में पानी गरम करके साँचे में तेल से ग्रीस कर लेते हैं।

  • बैटर में नमक मिला लेते हैं।

  • इडली बनाते समय बैटर में ईनो मिलाकर तुरंत इडली के साँचे में डालकर स्टीम होने के लिए ढक कर रख देते हैं।

  • इडली को 10-15 मिनट मध्यम आँच पर पका लेते हैं। चाकू डालकर देखें – अगर साफ निकले तो इडली तैयार है।

  • इडली को सांभर, नारियल की चटनी, और टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।

सुझाव (Tips): 

  • दही ताजा होनी चाहिए, इससे इडली सॉफ्ट बनेगी।

  • ईनो की जगह बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं लेकिन उसका असर थोड़ा कम होता है।

  • इडली सांचे न हो तो छोटी कटोरी या प्लेट में भी बना सकते हैं।

  • आप चाहें तो बैटर में सब्जियां भी मिला सकती हैं – जैसे गाजर, मटर, धनिया।

यहां क्लिक करें: टमाटर और चने दाल की चटनी रेसिपी


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)