इंडियन मसाला पास्ता रेसिपी – देसी तड़के वाला टेस्टी पास्ता घर पर बनाएं

Let's cook with jayantika
0
इंडियन स्टाइल मसाला पास्ता – देसी मसालों से बनी चटपटी पास्ता रेसिपी"
देसी फ्लेवर में ढला स्वादिष्ट मसाला पास्ता – बच्चों और बड़ों का फेवरिट!"

इंडियन मसाला पास्ता रेसिपी – देसी तड़के वाला टेस्टी पास्ता घर पर बनाएं

जब देसी मसालों का तड़का मिलता है वेस्टर्न पास्ता से, तो बनता है एकदम झटपट, मज़ेदार और चटपटा मसाला पास्ता। यह रेसिपी खासकर बच्चों के टिफिन या शाम के स्नैक के लिए परफेक्ट है। घर में मौजूद सामान्य सामग्री से मिनटों में तैयार करें यह स्वादिष्ट डिश।

सामग्री:

  • पास्ता - 1 कप उबला हुआ

  • प्याज- 2 बारीक कटा हुआ 

  • शिमला मिर्च- 1 बारीक कटी

  • टमाटर- 2 प्यूरी बनी हुई 

  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी

  • गरम मसाला - ½ छोटा चम्मच 

  • नमक - स्वादानुसार 

  • मैगी मसाला - 1 पैकेट

  • तेल - 1 चम्मच 

  • धनिया - गार्निश के लिए 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले पास्ता में ½ चम्मच नमक और एक चम्मच तेल डालकर उबाल लेते हैं।

  • पास्ता को उबालकर धोकर छान लेते हैं।

  • एक कढ़ाई में तेल गरम करके हरी मिर्च और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लेते हैं।

  • अब टमाटर प्यूरी, नमक, गरम मसाला और मैगी मसाला डालकर भून लेते हैं।

  • अब इसमें पास्ता अच्छे से मिलाकर 5 मिनट पका लेते हैं।

  • अब ऊपर से धनिया डालकर गर्मागर्म परोसें।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।


यहां क्लिक करें: ब्रेड कटलेट रेसिपी हिंदी में




Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)