चने की दाल से बनाए उल्टा/फरा रेसिपी- बिना तेल के बनाए स्वादिष्ट नाश्ता

Let's cook with jayantika
0


“बिहारी और छत्तीसगढ़ी पारंपरिक उल्टा फरा रेसिपी – चावल के आटे और मसाला दाल से बना स्टीम्ड स्नैक”
"चावल और दाल से बना देसी हेल्दी स्नैक – बिहारी और छत्तीसगढ़ी फरा, भाप में पका और स्वाद में लाजवाब!"


चने की दाल से बनाए उल्टा/फरा रेसिपी- बिना तेल के बनाए स्वादिष्ट नाश्ता 

उल्टा या फरा, छत्तीसगढ़/ बिहार  की पारंपरिक और सेहतमंद डिश है जो चावल के आटे और मसाला दाल से तैयार होती है। यह हल्का, तेल रहित और बेहद स्वादिष्ट नाश्ता है जिसे सुबह या शाम के समय चटनी के साथ परोसा जाता है। फरा ना केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि पचने में आसान और पौष्टिक भी होता है। चलिए सीखते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

सामग्री:

भरावन के लिए:

  • चने की दाल - ½कप

  • प्याज -1(पेस्ट बनाते हैं।)

  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच 

  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच 

  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 

  • लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच 

  • नमक - स्वादानुसार 

आटा के लिए:

  • चावल/गेहूं का आटा - 1 कप

  • पानी -आवश्यकतानुसार 

  • नमक - स्वादानुसार 

बनाने की विधि:

भरावन बनाने के लिए:

  • सबसे पहले चने की दाल को रातभर भिगोकर रख देते हैं।

  • अब भीगी हुई दाल को दरदरा पीस लेते हैं।

  • अब इसमें प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिला लेते हैं।

  • अब नमक,हल्दी,लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाकर लेते हैं।

आटा गूँथना:

  • आटे में नमक मिलाकर गूँथ लेते हैं।

फरा बनाना:

  • आटे की लोई बनाकर बेल लेते हैं।

  • बेली हुई रोटी में एक चम्मच दाल का मसाला भरकर गुझिया जैसे चारों तरफ से पानी लगाकर बंद कर देते हैं।

  • अब एक बड़े बर्तन में पानी गरम करके उसके ऊपर छलनी रखकर फारा/उल्टा को रखकर ढंककर 10-15 मिनट तक भाप देकर पका लेते हैं।

  • फरा/उल्टा को धनिया की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।

नोट: आप चाहे तो फरा को छोटे टुकड़ों में काटकर तेल में तल भी सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।




Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)