कच्चे आम की मीठी लौंजी रेसिपी | खट्टी-मीठी कच्चे आम की सब्ज़ी बनाने का आसान तरीका

Let's cook with jayantika
0
मीठे गुड़/शक्कर और मसालों में पकी खट्टी-मीठी आम की लौंजी, अजवाइन,मैथी और सौंफ के तड़के के साथ।
गर्मियों के खास स्वाद में ढली आम की मीठी लौंजी – रोटी या पराठे के साथ मजेदार संगत।


कच्चे आम की मीठी लौंजी रेसिपी | खट्टी-मीठी कच्चे आम की चटनी बनाने का आसान तरीका

गर्मियों का मौसम हो और खट्टे-मीठे कच्चे आम न हों, ऐसा हो ही नहीं सकता! आज हम बनाएंगे उत्तर भारत की पारंपरिक रेसिपी – आम की मीठी लौंजी। यह स्वाद में खट्टी-मीठी, हल्की तीखी और मसालेदार होती है, जो खाने के साथ अचार या चटनी की तरह सर्व की जाती है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह कई दिनों तक स्टोर करके खाई जा सकती है।

सामग्री:

  • कच्चे आम/कैरी - 2

  • शक्कर/गुड़ - 1 कप

  • अजवाइन - ½ छोटा चम्मच 

  • मैथी - ½ छोटा चम्मच 

  • सौंफ - ½ छोटा चम्मच 

  • सूखी लाल मिर्च- 1

  • नमक - ½ छोटा चम्मच 

  • गरम मसाला - ½ छोटा चम्मच 

  • पानी - 1 कप

  • तेल - 1 छोटा चम्मच

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले कच्चे आम को धोकर छीलकर छोटे - छोटे टुकड़ों में काट लेते हैं।

  • एक पैन में तेल गरम करके उसमें सूखी लाल मिर्च, मैथी, अजवाइन और सौंफ डालकर छौंक लेते हैं।

  • अब इसमें कच्चे आम, शक्कर और पानी मिलाकर गाढ़ा होने तक पका लेते हैं।

  • इस लौंजी को आप रोटी, पराठा के साथ परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।


यहां क्लिक करें:अमचूर की खट्टी-मीठी चटनी रेसिपी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)