सहजन की फली की सब्ज़ी – सेहत और स्वाद से भरपूर देसी रेसिपी

Let's cook with jayantika
0
हल्के मसालों में बनी सहजन की फली की सब्ज़ी, देसी व्यंजन।
सहजन की फली की सब्ज़ी – स्वाद और पौष्टिकता का परफेक्ट मेल, एकदम देसी अंदाज़ में।


सहजन की फली की सब्ज़ी – सेहत और स्वाद से भरपूर देसी रेसिपी 

सहजन की फली, जिसे अंग्रेज़ी में Drumstick कहा जाता है, केवल स्वाद में ही नहीं बल्कि पोषण में भी भरपूर होती है। यह सब्ज़ी खासतौर पर हड्डियों को मज़बूत बनाने, पाचन सुधारने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती है। आज हम बनाएंगे पारंपरिक भारतीय अंदाज़ में बनी हुई सहजन की फली की सब्जी, जो रोटी या चावल दोनों के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। इस रेसिपी में बहुत कम मसाले और तेल का उपयोग होता है, जिससे यह एकदम हल्की और हेल्दी बनती है।

सामग्री:

  • सहजन की फली - 3 -4 

  • आलू - 1 छोटे टुकड़े

  • प्याज- 1

  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच 

  • टमाटर- 1

  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच 

  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच 

  • धनिया पाउडर- 2 छोटे चम्मच 

  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 

  • नमक - स्वादानुसार 

  • पानी - आवश्यकतानुसार 

  • हरा धनिया - गार्निश के लिए 

  • तेल - 1 बड़ा चम्मच 

  • हींग- चुटकीभर 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले सहजन की फली को छीलकर 2-3 इंच के टुकड़ों में काट लेते हैं।

  • अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके सहजन की फली और आलू मुलायम और सुनहरा होने तक सेककर निकाल लेते हैं।

  • अब गरम तेल में हींग और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।

  • अब प्याज का पेस्ट और टमाटर प्यूरी मिलाकर कुछ देर भूनते हैं।

  • अब सभी मसाले और नमक मिलाकर तेल छोड़ने तक मसाले को भून लेते हैं।

  • अब इसमें सहजन की फली, आलू और पानी डालकर 15 -20 मिनट मध्यम  आँच पर पका लेते हैं।

  • इस  सब्ज़ी को आप चावल और रोटी के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)