सूजी के अप्पे - घर पर बनाए स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता

Let's cook with jayantika
0


सोने जैसे सुनहरे रंग के कुरकुरे सूजी अप्पे, हरी चटनी के साथ परोसे गए, हेल्दी और टेस्टी नाश्ते के रूप में।
बिना तेल में तले, ये सूजी के अप्पे हैं हर उम्र के लिए परफेक्ट हेल्दी स्नैक!

सूजी के अप्पे - घर पर बनाए स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता 

सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का और झटपट बनने वाला चाहिए? तो ट्राय कीजिए ये आसान और स्वाद से भरपूर सूजी के अप्पे। बिना डीप फ्राय किए, ये अप्पे बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं। हरी सब्ज़ियों और मसालों से भरपूर यह हेल्दी स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा। आप इन्हें नाश्ते, टिफिन या शाम की चाय के साथ परोस सकते हैं।

सामग्री:

  • सूजी/रवा - 1 कप

  • दही - ½ कप

  • हरी मिर्च बारीक कटी - 1

  • हरा धनिया बारीक कटा - 1 टेबलस्पून 

  • प्याज बारीक कटा - ¼ कप

  • हरी शिमला मिर्च बारीक कटी -¼ कप

  • कद्दूकस गाजर - ¼ कप

  • ईनो (¼ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा)- 1 पैकेट

  • तेल - सेकने के लिए 

  • पानी - आवश्यकतानुसार 

  • नमक - स्वादानुसार 

  • राई/सरसों - 1 छोटा चम्मच 

  • करी पत्ता - 4-5 पत्ती 

बनाने की विधि:

बैटर तैयार करना:

  • सबसे पहले सूजी/रवा में आवश्यकतानुसार पानी मिलाते हुए घोल तैयार कर लेते हैं।

  • इस घोल को 15-20 मिनट के लिए फूलने के लिए रख देते हैं।

  • यदि घोल फूलने के बाद गाढ़ा हो जाए तो उसमें थोड़ा सा पानी मिला लें।

सब्जियां मिलाएं:

  • सभी सब्जियों(हरी मिर्च,  हरा धनिया, प्याज, गाजर, शिमला मिर्च) को धोकर और नमक को सूजी के घोल में मिलाएं।

तड़का लगाएं:

  • एक छोटे पैन में तेल गरम करके राई और करी पत्ते को डालें।

  • इस तड़के को भी सूजी के मिश्रण में मिलाएं।

अप्पे बनाए:

  • अप्पे पैन को गरम करके हर खाने में तेल लगाएं।

  • अब मिश्रण में ईनो मिलाएं।

  • एक - एक चम्मच मिश्रण को हर खाने में डालकर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं।

  • अब अप्पे को पलट कर दूसरी ओर से भी सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें।

  • गरम-गरम अप्पे को हरी धनिया की चटनी, टमाटर की चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।







Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)