मारवाड़ी स्टाइल ग्रेवी वाली अरबी की सब्ज़ी – पारंपरिक राजस्थानी स्वाद

Let's cook with jayantika
0


गाढ़ी मसालेदार टमाटर की ग्रेवी में बनी पारंपरिक मारवाड़ी स्टाइल अरबी की स्वादिष्ट सब्ज़ी, धनिया से सजी हुई।
मारवाड़ी स्वाद से भरपूर ग्रेवी वाली अरबी की सब्ज़ी – रोटी या पराठे के साथ परोसें।

मारवाड़ी स्टाइल ग्रेवी वाली अरबी की सब्ज़ी – पारंपरिक राजस्थानी स्वाद

जब भी बात आती है पारंपरिक राजस्थानी खाने की, तो ग्रेवी वाली अरबी की सब्ज़ी ज़रूर याद आती है। मसालेदार, हल्की तीखी और बेहद स्वादिष्ट – ये सब्ज़ी पराठे, फुल्के या फिर रोटी के साथ कमाल लगती है। खास बात ये है कि इसे बिना प्याज-लहसुन के भी बनाया जा सकता है, इसलिए व्रत या त्योहार के दिनों में भी इसका मज़ा लिया जा सकता है

सामग्री:

  • अरबी - 250 ग्राम 

  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच 

  • धनिया पाउडर - 2 छोटा चम्मच 

  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच 

  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 

  • नमक - स्वादानुसार 

  • दही- 3 चम्मच 

  • टमाटर  - 1

  • हींग- चुटकीभर 

  • प्याज (बारीक कटा) - 1

  • अदरक-लहसुन पेस्ट  - 1 चम्मच 

  • जीरा - ½ छोटा चम्मच 

  • हरी मिर्च - 2 

  • तेल - 2 बड़े चम्मच 

  • धनिया बारीक कटा - गार्निश के लिए 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले अरबी को साफ से धोकर उबालकर छील लेते हैं।

  • अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके अरबी को छोटे टुकड़ों में काटकर सुनहरा होने तक तल लेते हैं।

  • अब गरम तेल में हींग और जीरा डालकर प्याज को सुनहरा होने तक भून लेते हैं।

  • अब अदरक-लहसुन का पेस्ट, टमाटर प्यूरी और सभी मसाले मिलाकर तेल छोड़ने तक भून लेते हैं।

  • अब फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि दही फट न जाए।

  • जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तब उसमें तली हुई अरबी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

  • थोड़ा पानी डालकर ढक दें और 5–7 मिनट धीमी आंच पर पकने दें।

  • हरा धनिया से गार्निश करें और गरमागरम परोसें।

टिप्स: 

  • दही डालते समय आंच धीमी रखें और लगातार चलाएं।

  • आप चाहे तो प्याज-लहसुन का प्रयोग किए बिना भी यह सब्ज़ी बना सकते हैं।

  • अरबी को ज़्यादा ना उबालें वरना ग्रेवी में घुल जाएगी।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।




Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)