![]() |
| घर पर बनाएं बाजार जैसे स्वादिष्ट और कुरकुरे आलू के समोसे |
आलू के समोसे बनाने की रेसिपी - घर पर बनाए मसालेदार, चटपटे और स्वादिष्ट रेसिपी| आसान विधि
गर्मा-गर्म चाय और साथ में कुरकुरा आलू वाला समोसा... सुनते ही मुँह में पानी आ जाए!
अगर आप भी बाजार जैसे क्रिस्पी और मसालेदार समोसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है।
यहाँ जानिए स्टेप-बाय-स्टेप समोसा बनाने की आसान और शानदार विधि।
सामग्री:
स्टफिंग के लिए:
- उबले आलू - 4-5
- हल्दी - 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच
- हींग - चुटकीभर
- तेल - 1 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- अमचूर पाउडर - ½ छोटा चम्मच
समोसे के लिए:
- मैदा - 1 कप
- अजवाइन - ½ छोटा चम्मच
- तेल - मोयन के लिए
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - तलने के लिए
बनाने की विधि:
स्टफिंग के लिए:
- सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें हींग,आलू और सभी मसाले मिलाकर अच्छे से भून लेते हैं।
आटा गूँथना:
- मैदे में नमक,अजवाइन और तेल मिलाकर पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लेते हैं।
- आटे को 20 मिनट के लिए ढंककर रख देते हैं।
समोसे के लिए:
- आटे की छोटी लोई लें, बेलकर ओवल (अंडाकार) आकार में बेल लें।
- इसे बीच से काटकर दो अर्धवृत्त बनाएं।
- एक अर्धवृत्त को कोन की तरह मोड़ें, किनारों पर पानी लगाएं और चिपकाएं।
- इसमें 1-2 चम्मच भरावन भरें और ऊपर से मोड़कर सील कर दें।
समोसे तलना:
- कढ़ाई में तेल गर्म करें।
- समोसे मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
परोसना:
- गर्मागर्म समोसे हरी चटनी, मीठी चटनी और आलू की सब्ज़ी के साथ परोस सकते हैं।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

