ब्रेड कटलेट रेसिपी - क्रिस्पी और चटपटा नाश्ता

Let's cook with jayantika
0

 

ब्रेड से बने कुरकुरे और मसालेदार कटलेट प्लेट में चटनी के साथ परोसे गए
घर की रसोई से निकले कुरकुरे ब्रेड कटलेट – हर बाइट में स्वाद और क्रिस्पनेस

ब्रेड कटलेट रेसिपी - क्रिस्पी और चटपटा नाश्ता 

अगर आप कुछ चाय के साथ हल्का-फुल्का और कुरकुरा खाने का मन बना रहे हैं, तो ब्रेड कटलेट से बेहतर कुछ नहीं! ये टेस्टी और झटपट बनने वाले स्नैक बच्चों के टिफिन से लेकर शाम की चाय तक – हर मौके पर फिट बैठते हैं। ब्रेड, मसाले और सब्जियों का ये मेल स्वाद का परफेक्ट तड़का है!

सामग्री:

  • ब्रेड - 8-10 स्लाइस 

  • उबले आलू - 2-3

  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच 

  • लाल मिर्च पाउडर  - 1 छोटा चम्मच 

  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 

  • चाट मसाला - 1 छोटा चम्मच 

  • अमचूर पाउडर  - ½ छोटा चम्मच 

  • हरा धनिया -बारीक कटा

  • हींग-चुटकीभर 

  • नमक - स्वादानुसार 

  • तेल - तलने के लिए 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले उबले हुए आलू को मैश कर लेते हैं।

  • एक कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करके उसमें हींग डालकर आलू और सभी मसाले डालकर अच्छे से पका लेते हैं।

  • ब्रेड की स्लाइस को पानी में डुबोकर अच्छे से निचोड़ लेते हैं।

  • अब ब्रेड में  आलू का मसाला भरकर रेड को अच्छे से दबाकर चारों ओर से बंद कर लेते हैं।

  • अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके कटलेट को मध्यम आँच पर सुनहरा होने तक तल लेते हैं।

  • कटलेट को आप हरी धनिया की चटनी के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)