"आलू की टिक्की रेसिपी | क्रिस्पी और मसालेदार स्ट्रीट स्टाइल"

Let's cook with jayantika
0

घर पर बनी चटपटी और मसालेदार आलू चाट, हरी और मीठी चटनी के साथ परोसी गई
चटपटी स्ट्रीट स्टाइल आलू चाट – अब घर पर भी मिलेगा वही स्वाद!

आलू की टिक्की रेसिपी | क्रिस्पी और मसालेदार स्ट्रीट स्टाइल

अगर आप भी स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं, तो आलू की टिक्की आपके दिल के बेहद करीब होगी। बाहर से क्रिस्पी, अंदर से नरम और मसालेदार—ये टिक्की हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। अब बाजार जैसा स्वाद घर पर भी पाएँ, वो भी बहुत ही आसान तरीके से। इस रेसिपी में जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका जिससे आपकी आलू टिक्की बने एकदम परफेक्ट – करारी, स्वाद से भरपूर और दिल खुश कर देने वाली!

सामग्री:

आलू टिक्की के लिए:

  • उबले आलू - 4
  • नमक - स्वादानुसार 

  • लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच 

  • ब्रेड क्रंब - ½ कप

  • तेल - सेकने के लिए 

छोले के लिए 

  • सफेद मटर - 1 कप

  • नमक - स्वादानुसार 

  • प्याज - 1

  • अदरक - लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच 

  • टमाटर - 2

  • हींग- चुटकीभर 

  • हल्दी - 1 छोटा चम्मच 

  • लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच 

  • छोले मसाला - 1 छोटा चम्मच 

हरी धनिया की चटनी के लिए:

  • हरा धनिया

  • टमाटर 

  • लहसुन

  • अदरक

  • नमक - स्वादानुसार 

  • हरी मिर्च 

अमचूर की खट्टी- मीठी चटनी के लिए:

  • 2 बड़े चम्मच अमचूर पाउडर

  • 1/2 कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)/शक्कर 

  • 1/2 चम्मच सौंफ

  • 1/2 चम्मच अजवाइन

  • 1/2 चम्मच  नमक

  • 1/2 चम्मच गरम मसाला

  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • 1/2 चम्मच मैथी दाना

  • 1 कप पानी

  • 1 चम्मच तेल

परोसने के लिए

  • दही - 2 चम्मच 

  • काला नमक - स्वादानुसार 

  • लाल मिर्च - स्वादानुसार 

  • बारीक सेव नमकीन 

  • प्याज - बारीक कटा

  • भुना जीरा पाउडर 

  • चाट मसाला - स्वादानुसार 

बनाने की विधि:

आलू टिक्की के लिए:

  • उबले आलू को मैश करके उसमें नमक, लाल मिर्च और ब्रेड क्रंब डालकर अच्छे से मिला  लेते हैं।

  • आलू के मिश्रण की छोटी - छोटी टिक्की बना लेते हैं।

  • अब एक तवे पर तेल गरम करके टिक्की को धीमी आंच पर दोनो तरफ से सुनहरा और क्रिस्प होने तक सेक लेते हैं।

छोले के लिए:

  • सबसे पहले सफेद मटर को रातभर फूलने के लिए पानी में भिगोकर रखते हैं।

  • जब मटर फूल जाए तो एक कुकर में मटर, बेकिंग सोडा/नमक और पानी डालकर 8-10 सीटी आने तक उबाल लेते हैं।

  • जब मटर उबल जाए तो उसका सारा पानी निकालकर, धोकर हल्का सा मैश कर लेते हैं।

  • अब कुकर में तेल गरम करके उसमें हींग,जीरा और प्याज का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।

  • अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर खुशबू आने तक भून लेते हैं।

  • अब टमाटर प्यूरी,हल्दी, नमक, लाल मिर्च और छोले मसाला मिलाकर तेल छोड़ने तक भून लेते हैं।

  • जब मसाले भुन जाए तो उसमें सफेद मटर और आवश्यकतानुसार पानी डालकर 5-6 सीटी आने तक पका लेते हैं।

  • ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश कर लेते हैं।

हरी धनिया की चटनी के लिए:

  • हरे धनिया को धोकर काट लेते हैं।

  • टमाटर,अदरक,लहसुन और हरी मिर्च को काट लेते हैं।

  • एक जार में धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, टमाटर और नमक डालकर पीस लेते हैं।

अमचूर की खट्टी- मीठी चटनी के लिए:

यहां क्लिक करें: अमचूर की चटनी रेसिपी

परोसने के लिए:

  • आलू की टिक्की के ऊपर छोला, हरी चटनी, मीठी चटनी,दही,काला नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, बारीक सेव नमकीन, हरा धनिया डालकर गर्मागर्म परोसें।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

 


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)