![]() |
| देसी स्वाद से भरपूर बिहारी लिट्टी चोखा – घर पर बनाएं स्वादिष्ट थाली |
लिट्टी चोखा रेसिपी | बिहारी स्टाइल में घर पर बनाएं देसी स्वाद
"अगर आपको भी देसी स्वाद पसंद है, तो बिहारी स्पेशल 'लिट्टी चोखा' ज़रूर ट्राई करें!
सत्तू से भरी कुरकुरी लिट्टी और मसालेदार, स्मोकी चोखा का कॉम्बिनेशन हर बाइट में लाजवाब स्वाद देता है।
यह पारंपरिक रेसिपी न सिर्फ स्वाद में भरपूर है, बल्कि हेल्दी और स्वादिष्ट है।
घर पर आसान स्टेप्स में बनाएं लिट्टी चोखा और अपने खाने में लाएं देसी तड़का!"
सामग्री:
लिट्टी के लिए:
- गेहूं का आटा – 2 कप
- अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- घी – 2 बड़े चम्मच (मोयन के लिए)
- पानी – गूंथने के लिए
सत्तू भरावन के लिए:
- चने का सत्तू - 250 ग्राम
- प्याज- 1 बारीक कटा
- लहसुन-5-6 बारीक कटा
- अदरक - 1 टुकड़ा बारीक कटा
- नमक - स्वादानुसार
- सरसों का तेल- 2 चम्मच
- अजवाइन- ½ छोटा चम्मच
- कलौंजी (मंगरेला) - ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
- हरी मिर्च-4-5 बारीक कटा
- हरा धनिया - बारीक कटा
- नीबू का रस - 1 चम्मच
- भरवां लाल मिर्च का अचार - 1(वैकल्पिक)
चोखा के लिए:
- बैगन – 1 बड़ा (भुना हुआ)
- टमाटर – 2 (भुने हुए)
- उबले आलू – 2 मध्यम आकार
- लहसुन – 4-5 कली
- हरी मिर्च – 2
- सरसों का तेल – 1 बड़ा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- हरा धनिया – बारीक कटा
बनाने की विधि:
लिट्टी का आटा गूंथना:
- आटे में घी, अजवाइन, नमक डालें और पानी से सख्त आटा गूंथ लें। ढककर 20 मिनट रखें।
सत्तू का भरावन तैयार करना:
- एक बर्तन में सत्तू लेकर उसमें हरी मिर्च, प्याज, अदरक, लहसुन, नमक,कलौंजी,सरसों का तेल,लाल मिर्च का अचार, नीबू का रस, अजवाइन डालकर अच्छे से मिला लेते हैं।
लिट्टी बनाना:
- आटे की लोइयां बनाएं, हर लोई में सत्तू का मिश्रण भरें और बंद करके गोला बना लें।
- इन्हें तंदूर, ओवन, कंडे की आग बनाकर या तवे पर धीमी आँच पर सेंकें। सेकने के बाद घी में डुबो दें।
चोखा तैयार करना:
- भुने बैगन, भुने टमाटर और उबले आलू को छीलकर मैश करें। उसमें लहसुन, हरी मिर्च, सरसों का तेल,नमक और हरा धनिया मिलाएं।
- गरमा गरम लिट्टी को घी में डुबोकर चोखे के साथ सर्व करें — देसी स्वाद का असली मज़ा!
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

