![]() |
| "चटपटी चटनी, खस्ता कटोरी और मसालों का धमाका – घर पर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल कटोरी चाट!" |
चटपटी कटोरी चाट की रेसिपी- घर पर बनाए स्वादिष्ट चाट
"अगर आप चाट के शौकीन हैं और कुछ हटके ट्राय करना चाहते हैं, तो कटोरी चाट है एकदम परफेक्ट!
मैदे की कटोरी में भरपूर दही, चटनी, मसाले और उबले चने — हर बाइट में मिलेगा मजेदार स्वाद और करारा क्रंच।
चाहे पार्टी हो या शाम की भूख, ये चाट सभी का दिल जीत लेगी।
तो चलिए बनाते हैं घर पर बाज़ार जैसी स्वादिष्ट और चटपटी कटोरी चाट!"
सामग्री:
कटोरी के लिए:
- मैदा - 1 कप
- प्लेन छोटी कटोरी
- अजवाइन - 1 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - 1 चम्मच मोयन के लिए
- तेल - तलने के लिए
छोले के लिए:
- सफेद मटर - 1 कप
- जीरा - ½ चम्मच
- प्याज -1
- अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हल्दी - 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच
- छोले मसाला - 1 छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा - चुटकीभर
- हींग - चुटकीभर
- तेल - 1 बड़ा चम्मच
- टमाटर - 2-3
- हरा धनिया बारीक कटा - गार्निश के लिए
- पानी - आवश्यकतानुसार
अमचूर की खट्टी - मीठी चटनी के लिए:
- बड़े चम्मच अमचूर पाउडर
- 1/2 कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)/शक्कर
- 1/2 चम्मच सौंफ
- 1/2 चम्मच अजवाइन
- 1/2 चम्मच नमक
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच मैथी दाना
- 1 कप पानी
- 1 चम्मच तेल
धनिया की तीखी चटनी के लिए
- हरा धनिया बारीक कटा
- टमाटर
- लहसुन
- अदरक
- हरी मिर्च
- नमक - स्वादानुसार
परोसने के लिए:
- दही
- काला नमक
- भुना जीरा पाउडर
- हरा धनिया बारीक कटा
- चाट मसाला
- लाल मिर्च पाउडर
- प्याज बारीक कटा
बनाने की विधि:
कटोरी बनाने के लिए:
- एक परात में मैदा लेकर उसमें नमक,अजवाइन,तेल मिलाकर धीरे -धीरे पानी मिलाते हुए नरम आटा गूँथ लेते हैं।
- आटे को 15-20 मिनट के लिए ढंककर रख देते हैं।
- आटे की छोटी लोई बनाकर उसे पतला बेल लेते हैं।
- पतला बेलने के बाद कटोरी के ऊपर बाहर से तेल लगाकर उस पर पूड़ी को चिपका देते हैं।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करके कटोरी को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लेते हैं।
- कटोरी जब आटे को छोड़ दे तो कटोरी को निकाल लेते हैं।
छोले के लिए:
- यहां क्लिक करें:सफेद मटर के छोले की रेसिपी
अमचूर की खट्टी-मीठी चटनी के लिए:
- यहां क्लिक करें:अमचूर की खट्टी-मीठी चटनी की रेसिपी
धनिया की चटनी के लिए:
- हरे धनिया को धोकर काट लेते हैं।
- टमाटर,अदरक,लहसुन और हरी मिर्च को काट लेते हैं।
- एक जार में धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, टमाटर और नमक डालकर पीस लेते हैं।
परोसने के लिए:
- कटोरी में छोले, दही, अमचूर की खट्टी- मीठी चटनी, धनिया की चटनी, काला नमक,चाट मसाला,प्याज और हरे धनिया से गार्निश कर लेते हैं।
टिप्स:
- छोले ज्यादा गाढ़ा और पतले नहीं बनाने हैं।
- कटोरी पतली बेलें।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

