मसालेदार कटहल की सब्ज़ी - ऐसे बनाकर खाओगे तो उंगलियां चाटते रह जाओगे

Let's cook with jayantika
0
घर पर बनी ढाबा स्टाइल मसालेदार कटहल की सब्जी की स्वादिष्ट प्लेट"
"घर पर बनाएं मसालेदार और चटपटी कटहल की सब्जी — स्वाद ऐसा कि हर कोई मांगता रह जाए!"

मसालेदार कटहल की सब्ज़ी - ऐसे बनाकर खाओगे तो उंगलियां चाटते रह जाओगे

गर्मी के मौसम में गरम - गरम मसालेदार कटहल की सब्ज़ी हो और ऊपर से साथ में गरम - गरम पूड़ी हो बस फिर तो एक पल भी रूकना मुश्किल हो जाता है, पेट तो भर जाता है लेकिन मन नहीं भरता और खुशबू आते ही मुँह में पानी आ जाता है, तो चलिए बनाते हैं ऐसी ही मजेदार और मसालेदार कटहल की सब्ज़ी।

सामग्री:

  • कटहल - 500 ग्राम 

  • प्याज - 2

  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच 

  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच 

  • लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच 

  • धनिया पाउडर - 2 छोटे चम्मच 

  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 

  • नमक - स्वादानुसार 

  • हींग - चुटकीभर 

  • तेल - 1 बड़ा चम्मच 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले कटहल को चाकू पर तेल लगाकर छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लेते हैं।

  • कटहल को 5 मिनट के लिए गरम पानी में भाप देकर पानी से निकालकर ठंडा कर लेते हैं।

  • अब एक कढ़ाई में थोड़ा - सा तेल गरम करके कटहल को सुनहरा होने तक सेक लेते हैं।

  • अब प्रेशर कुकर/ कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें हींग, प्याज का पेस्ट और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।

  • अब इसमें सभी मसाले डालकर तेल छोड़ने तक भून लेते हैं।

  • जब मसाला भुन जाए तो उसमें कटहल और 1 कप पानी डालकर 2-3 सीटी आने तक पका लेते हैं।

  • इस सब्ज़ी को आप पूड़ी, पराठे,चावल और रोटी के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)