मसालेदार सफेद मटर के छोले-घर पर बनाने की आसान विधि

Let's cook with jayantika
0


घर पर बनाए गए मसालेदार सफेद मटर के छोले, पराठे और चावल के साथ परोसे गए"
"हर निवाले में चटपटा स्वाद — सफेद मटर के छोले, घर की खास रेसिपी!"

मसालेदार सफेद मटर के छोले-घर पर बनाने की आसान विधि

अगर आप चटपटी और मसालेदार रेसिपी की तलाश में हैं, तो सफेद मटर के छोले आपके लिए परफेक्ट हैं!

साधारण सामग्री से बनने वाली यह रेसिपी स्वाद में इतनी जबरदस्त होती है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे।

चटपटा मसाला, उबले हुए सफेद मटर और तड़के का तड़का — मिलकर इसे बनाते हैं एकदम ढाबा स्टाइल स्पेशल!

रोटी, पराठे, भटूरे या चावल... किसी के भी साथ सफेद मटर के छोले का स्वाद बना देता है हर मील को खास।

चलिए, आज बनाते हैं घर पर झटपट और स्वादिष्ट सफेद मटर के छोले!

सामग्री:

  • सफेद मटर - 1 कप

  • जीरा - ½ चम्मच 

  • प्याज -1

  • अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच 

  • नमक - स्वादानुसार 

  • हल्दी - 1 छोटा चम्मच 

  • लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच 

  • धनिया पाउडर - 1 चम्मच 

  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 

  •  छोले मसाला - 1 छोटा चम्मच 

  • बेकिंग सोडा - चुटकीभर 

  • हींग - चुटकीभर 

  • तेल - 1 बड़ा चम्मच 

  • टमाटर - 2-3

  • हरा धनिया बारीक कटा - गार्निश के लिए 

  • पानी - आवश्यकतानुसार 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले सफेद मटर को रातभर फूलने के लिए पानी में भिगोकर रखते हैं।

  • जब मटर फूल जाए तो एक कुकर में मटर, बेकिंग सोडा/नमक और पानी डालकर 8-10 सीटी आने तक उबाल लेते हैं।

  • जब मटर उबल जाए तो उसका सारा पानी निकालकर, धोकर हल्का सा मैश कर लेते हैं।

  • अब कुकर में तेल गरम करके उसमें हींग,जीरा और प्याज का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।

  • अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर खुशबू आने तक भून लेते हैं।

  • अब टमाटर प्यूरी और सभी मसाले मिलाकर तेल छोड़ने तक भून लेते हैं।

  • जब मसाले भुन जाए तो उसमें सफेद मटर और आवश्यकतानुसार पानी डालकर 5-6 सीटी आने तक पका लेते हैं।

  • ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश कर लेते हैं।

परोसने का तरीका:

  • छोले को आप पूड़ी, जीरा राइस के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।

  • यदि आप चाहे तो इस छोले का प्रयोग आप चटपटी चाट, कटोरी चाट, आलू टिक्की में भी कर सकते हैं।

यदि आपको रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)