![]() |
| घर पर बनाएं गरमा गरम छोले भटूरे – रेस्टोरेंट जैसा स्वाद अब अपने किचन में। |
छोले- भटूरे बनाने की रेसिपी- घर पर बनाए ढाबा स्टाइल में स्वादिष्ट और मजेदार
जब भी बाहर खाने की बात आती है, तो छोले भटूरे का नाम सबसे ऊपर आता है। गरमागरम फूले हुए भटूरे और मसालेदार चने, जिनका स्वाद हर किसी का दिल जीत लेता है।
अब आपको होटल या ढाबे जाने की जरूरत नहीं, क्योंकि इस आसान रेसिपी से आप घर पर ही बना सकते हैं स्वादिष्ट और परफेक्ट छोले भटूरे।
चाहे संडे ब्रंच हो या कोई खास मौका, छोले भटूरे हर माहौल को स्पेशल बना देते हैं।
यहाँ जानिए स्टेप बाय स्टेप विधि और वो सारे टिप्स जिससे आपका स्वाद हो जाए लाजवाब!
सामग्री:
छोले बनाने के लिए:
- सफेद चना (काबुली चना)- 1 कप
- बेकिंग सोडा - चुटकीभर
- प्याज -1
- टमाटर- 2-3
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- छोले मसाला - 1 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हल्दी- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 छोटे चम्मच
- हींग- चुटकीभर
- जीरा - 1 छोटा चम्मच
- दालचीनी - 1 टुकड़ा
- तेल - 1 बड़ा चम्मच
- हरा धनिया बारीक कटा- गार्निश के लिए
भटूरे के लिए:
- मैदा - 2 कप
- दही - ½ कप
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - तलने के लिए
बनाने की विधि:
छोले बनाने के लिए:
- सबसे पहले काबुली चना को फूलने के लिए रातभर भिगोकर रख देते हैं।
- भीगे हुए चने को कुकर में पानी, बेकिंग सोडा डालकर 5-6 सीटी आने तक पका लेते हैं।
- जब चने पक जाए तो उसे निकालकर ठंडा करके थोड़ा सा मैश कर लेते हैं।
- अब कुकर में तेल गरम करके उसमें जीरा,हींग और प्याज का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।
- अब अदरक-लहसुन का पेस्ट खुशबू आने तक भूनते हैं।
- अब इसमें टमाटर प्यूरी और सभी मसाले डालकर तेल छोड़ने तक भून लेते हैं।
- जब मसाला भून जाए तो इसमें छोले और आवश्यकतानुसार पानी डालकर 5-6 सीटी आने तक पका लेते हैं।
- जब छोले पक जाए तब ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश कर लेते हैं।
भटूरे बनाने के लिए:
आटा गूँथना:
- एक परात में मैदा लेकर उसमें दही,नमक मिलाकर आटा गूँथ लेते हैं।
- आटे को गीले कपड़े से ढककर 1-2 घंटे फूलने के लिए रख देते हैं।
भटूरे सेकना:
- जब आटा फूल जाए तब उसे एक बार और गूँथ लेते हैं।
- अब आटे की लोई बनाकर बेल लेते हैं।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करके भटूरे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लेते हैं।
परोसने का तरीका:
- छोले भटूरे को आप अचार और प्याज के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।
यदि आपको रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

