सत्तू के पराठे रेसिपी -बिहारी स्टाइल में घर पर बनाए स्वादिष्ट और पौष्टिक

Let's cook with jayantika
0


गरमा गरम सत्तू के पराठे, हरी चटनी और दही के साथ परोसे गए | स्वादिष्ट और हेल्दी घर का बना नाश्ता


सत्तू के पराठे रेसिपी - बिहारी स्टाइल में घर पर बनाए स्वादिष्ट और पौष्टिक|हिंदी में

अगर आप भी एक हेल्दी, टेस्टी और जल्दी बनने वाला नाश्ता या लंच ढूंढ रहे हैं, तो सत्तू के पराठे आपके लिए एकदम सही हैं। खास तौर पर बिहार और पूर्वांचल में मशहूर ये पराठे, अब पूरे भारत में लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

सत्तू से भरपूर ये पराठे प्रोटीन, फाइबर और एनर्जी से भरपूर होते हैं – बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं।

इस रेसिपी में आपको मिलेगी step-by-step विधि, ज़रूरी टिप्स और वो खास स्वाद जो हर बार आपके पराठों को बनाए परफेक्ट।

सामग्री:

  • गेंहू का आटा - 2 कप

  • नमक - ½ चम्मच 

  • पानी - आटा गूँथने के लिए 

भरावन के लिए:

  • चने का सत्तू - 250 ग्राम 

  • प्याज- 1 बारीक कटा

  • लहसुन-5-6 बारीक कटा

  • अदरक - 1 टुकड़ा बारीक कटा

  • नमक - स्वादानुसार 

  • सरसों का तेल- 2 चम्मच 

  • अजवाइन-  ½ छोटा चम्मच 

  • कलौंजी (मंगरेला) - ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)

  • हरी मिर्च-4-5 बारीक कटा

  • हरा धनिया - बारीक कटा

  • नीबू का रस - 1 चम्मच 

  • भरवां लाल मिर्च का अचार - 1(वैकल्पिक)

 बनाने की विधि:

आटा गूँथना:

  • एक परात में आटा लेकर उसमें नमक मिलाते हैं।

  •  आटे में थोड़ - थोड़ा पानी मिलाते हुए नरम आटा गूँथ लेते हैं।

  • आटे को 15 मिनट ढंककर रख देते हैं।

भरावन (स्टफिंग) बनाना:

  • एक बर्तन में सत्तू लेकर उसमें हरी मिर्च, प्याज, अदरक, लहसुन, नमक,कलौंजी,सरसों का तेल,लाल मिर्च का अचार, नीबू का रस, अजवाइन डालकर अच्छे से मिला लेते हैं।

पराठा बनाना:

  • आटे की एक लोई लेकर उसे हल्का सा बेलकर उसमें सत्तू का मसाला  भरकर चारों ओर से बंद करके हलके हाथों से बेल लेते हैं, ताकि स्टफिंग न निकले।

  • अब तवा गरम करके पराठे को दोनो तरफ से घी/मक्खन लगाते हुए सुनहरा होने तक मध्यम आँच पर सेंक लेते हैं।

  • गर्मागर्म पराठे को आलू- टमाटर की सब्ज़ी,धनिया की चटनी के साथ परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। 

यहां क्लिक करें:भरवां लाल मिर्च का अचार रेसिपी हिंदी में

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)