आलू का पराठा रेसिपी- घर पर बनाए गरम और स्वादिष्ट पंजाबी स्टाइल में |आसान विधि हिंदी में

Let's cook with jayantika
0

 
मक्खन और अचार के साथ परोसा गया गरमा गरम पंजाबी आलू पराठा – घर पर बनाने की आसान विधि हिंदी में

आलू का पराठा रेसिपी - घर पर बनाए गरम और स्वादिष्ट पंजाबी स्टाइल में |आसान विधि हिंदी में

गर्मी हो या सर्दी, बच्चे हो या बड़े हर किसी को पसंद आते हैं- आलू के पराठे। खासकर पंजाबी स्टाइल के प्रसिद्ध आलू के पराठे जिसकी खुशबू से ही मुँह में पानी आ जाता है।

तो चलिए बनाते हैं गरम- गरम, कुरकुरे आलू के पराठे अपने अंदाज में।

सामग्री:

  • गेंहू का आटा - 2 कप

  • नमक - ½ चम्मच 

  • पानी - आटा गूँथने के लिए 

भरावन (स्टफिंग) के लिए:

  • उबले आलू - 3

  • सौंफ -  1 छोटा चम्मच 

  • नमक - स्वादानुसार 

  • हरी मिर्च- 4-5 बारीक कटी

  • हरा धनिया - बारीक कटा

  • लहसुन- 4-5 कली बारीक कटी

  • प्याज- 1 बारीक कटा (वैकल्पिक)

  • अदरक कद्दूकस किया -1 छोटा चम्मच 

बनाने की विधि:

आटा गूँथना:

  • एक परात में आटा लेकर उसमें नमक मिलाते हैं।

  •  आटे में थोड़ - थोड़ा पानी मिलाते हुए नरम आटा गूँथ लेते हैं।

  • आटे को 15 मिनट ढंककर रख देते हैं।

भरावन (स्टफिंग) बनाना:

  • उबले हुए आलू को मैश कर लेते हैं।

  • अब उसमें नमक, हरी मिर्च,  हरा धनिया, लहसुन, सौंफ, अदरक और प्याज डालकर मिला लेते हैं।

पराठा बनाना:

  • आटे की एक लोई लेकर उसे हल्का सा बेलकर उसमें आलू भरकर चारों ओर से बंद करके हलके हाथों से बेल लेते हैं, ताकि स्टफिंग न निकले।
  • अब तवा गरम करके पराठे को दोनो तरफ से घी/मक्खन लगाते हुए सुनहरा होने तक मध्यम आँच पर सेंक लेते हैं।

  • गर्मागर्म पराठे को अचार, मक्खन, दही, धनिया की चटनी या टमाटर की मीठी चटनी के साथ परोस सकते हैं।

खास टिप्स: 

  • भरावन पूरी तरह ठंडा हो तभी पराठा भरें।

  • बेलते समय सूखा आटा कम ही लगाएं।

  • ज्यादा पानी वाला आटा या गीला भरावन पराठा फटने का कारण बनता है।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)