![]() |
| गुलाब की पंखुड़ियों, पुदीना, नींबू और जीरे से बना मसालेदार नींबू पानी – गर्मियों में ठंडक देने वाली देसी रेसिपी |
जीरा मसाला मिंट नींबू पानी रेसिपी|गर्मी में ठंडक देने वाला देसी ड्रिंक
जब गर्मी करे परेशान और दिल बोले – कुछ ठंडा हो जाए,
तो बना डालो ऐसा देसी ड्रिंक जो सीधा दिल तक उतर जाए!
नींबू की शरारत, पुदीने की ताजगी,
और जीरे का तड़का — बने गर्मी की सबसे मस्त दवा ये खासगी!
तो चलो आज बनाते हैं —
जीरा मसाला मिंट नींबू पानी — देसी स्वाद में ठंडी राहत की कहानी!
सामग्री:
- नीबू - 2
- शक्कर - 1 चम्मच
- काला नमक - ½ चम्मच
- भुना जीरा पाउडर - ½ चम्मच
- चाट मसाला - चुटकीभर (वैकल्पिक)
- पानी - 2 गिलास
- हरा पुदीना - 4-5 पत्ती
- गुलाब जल - कुछ बूंद (वैकल्पिक)
- अदरक किसा हुआ (वैकल्पिक)
- बर्फ के टुकड़े
बनाने की विधि:
- एक गिलास में नीबू निचोड़कर उसमें चाट मसाला, काला नमक, शक्कर, भुना जीरा पाउडर डालकर लेते हैं।
- अब इसमें पानी डालकर शक्कर घुलने तक मिला लेते हैं।
- अब इसमें ऊपर से पुदीना को हाथों से क्रश करके मिला लेते हैं।
- यदि आप चाहे तो कुछ बूंद गुलाब जल या किसा हुआ अदरक भी मिला सकते हैं।
- अब इसमें बर्फ के कुछ टुकड़े मिला लेते हैं।
- सर्व करते समय गिलास के रिम पर हल्का सा नमक और नीबू का रस लगा लेते हैं।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

