मसालेदार पत्तागोभी के कोफ्ते- घर की रसोई से बने,रेस्टोरेंट वाले स्वाद के साथ!
"आज मन किया कुछ चटपटा, गरमा गरम और मसालेदार खाने का — तो सोचा क्यों न बनाएं पत्तागोभी के कोफ्ते। नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाए ऐसा स्वाद, होटल-स्टाइल ग्रेवी में डूबे हुए ये वेज कोफ्ते हर कौर में स्वाद का धमाका करेंगे! तंदूरी रोटी, पराठा या सादे चावल के साथ इसका स्वाद एकदम कमाल का लगता है। तो चलिए मेरी रसोई में, जहाँ आज बनने जा रहे हैं झटपट, आसान और ताज़ा मसालों से बने पत्तागोभी के कोफ्ते।"
सामग्री:
कोफ्ते के लिए
- पत्तागोभी- 500 ग्राम
- बेसन - 1 कप
- नमक - ½ चम्मच
- हल्दी- ½ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च - ½ छोटा चम्मच
- गरम मसाला - ½ छोटा चम्मच
- तेल - तलने के लिए
ग्रेवी के लिए:
- तेल - 1 बड़ा चम्मच
- हींग - चुटकीभर
- हल्दी- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च- 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
- गरम मसाला - 1 चम्मच
- नमक -स्वादानुसार
- प्याज - 1
- अदरक - लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- टमाटर- 2 (प्यूरी के लिए)
- पानी - आवश्यकतानुसार
- हरा धनिया (बारीक कटा) - गार्निश के लिए
बनाने की विधि:
कोफ्ते के लिए:
- सबसे पहले पत्तागोभी को बारीक काट/ कद्दूकस कर लेते हैं।
- इसे अच्छे से धोकर इसमें बेसन, नमक, हल्दी, गरम मसाला, और लाल मिर्च अच्छी तरह से मिला लेते हैं।
- अब इसके छोटे - छोटे बाॅल्स बना लेते हैं।
- एक पैन में तेल गरम करके सुनहरा होने तक तल लेते हैं।
ग्रेवी के लिए:
- एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें हींग डालकर प्याज का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।
- अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर खुशबू आने तक भूनते हैं।
- अब टमाटर प्यूरी और सभी मसाले डालकर तेल छोड़ने तक भून लेते हैं।
- जब मसाला पक जाए तब आवश्यकतानुसार पानी डालकर 15 - 20 मिनट तक बना लेते हैं।
- जब ग्रेवी पक जाए तब उसमें कोफ्ते डालकर 5 मिनट के लिए ढंककर पका लेते हैं।
परोसने का तरीका:
- पत्तागोभी के कोफ्ते के ऊपर देसी घी डालकर आप चावल,पूड़ी, पराठे के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।
- इसे आम के अचार के साथ खाए और स्वाद बढ़ाएं।
टिप्स:
- कोफ्ते बाॅल्स बनाते समय बेसन का प्रयोग कम करें नहीं तो कोफ्ते नरम नहीं बनेंगे।
- ग्रेवी न ज्यादा गाढ़ी रखें न ज्यादा पतली।
यदि आपको रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
रेसिपी देखने के लिए यहां क्लिक करें: कटहल के कोफ्ते रेसिपी

