कटहल के कोफ्ते रेसिपी- घर पर बनाए मुलायम, पौष्टिक और स्वादिष्ट

Let's cook with jayantika
0

 कटहल के कोफ्ते रेसिपी- घर पर बनाए मुलायम, पौष्टिक और स्वादिष्ट 

कटहल के कोफ्ते रेसिपी- घर पर बनाए मुलायम, पौष्टिक और स्वादिष्ट


सामग्री:

कोफ्ते के लिए:

  • कटहल- 500 ग्राम 

  • लाल मिर्च- 1 छोटा चम्मच 

  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच 

  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच 

  • तेल- तलने के लिए 

  • बेसन- ½ कप

  • नमक- ½ चम्मच 

ग्रेवी के लिए:

  • प्याज- 1

  • अदरक- 1 टुकड़ा

  • लहसुन- 4-5 कली
  • लाल मिर्च- 1 छोटा चम्मच 
  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
  • हींग- चुटकीभर 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • तेल- 1 चम्मच 
  • पानी- आवश्यकतानुसार 

बनाने की विधि:

कोफ्ते के लिए:

  •  सबसे पहले कटहल को छीलकर छोटे - छोटे टुकड़ों में काट लेते हैं।
  • कटहल को उबाल लेते हैं,और ठंडा करके मैश कर लेते हैं।
  • अब इसमें बेसन, हल्दी, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला मिलाकर उसके छोटे - छोटे बाॅल्स बना लेते हैं
  • एक पैन में तेल गरम करके बाॅल्स को सुनहरा होने तक तल लेते हैं।

ग्रेवी बनाने के लिए:

  • एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें हींग, अदरक-लहसुन और प्याज का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।
  • अब इसमें सभी मसाले डालकर तेल छोड़ने तक भून लेते हैं।
  • मसाले भूनने के बाद उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर ग्रेवी को 15-20 मिनट तक पका लेते हैं।
  • जब ग्रेवी पक जाए तो उसमें बाॅल्स डालकर 1-2 मिनट पका लेते हैं।

परोसने का तरीका:

  • कोफ्ते को आप जीरा राइस, रोटी और पराठे के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।

टिप्स:

  • कोफ्ते बनाते समय बेसन का प्रयोग कम करना है।
  • ग्रेवी न ज्यादा पतली रखें न ज्यादा गाढ़ी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)